scorecardresearch
डार्क मोड

बदलाव की बयार

नौ नए आधुनिक, चुनौतियों से भरे और रोमांचक पेशे जिनका रुझान लगातार बढ़ रहा है

सुबीर हलदर
सुबीर हलदर
अपडेटेड 22 अक्टूबर , 2019

चुस्कियों का मजा

चाय प्रबंधन

हिंदुस्तान दुनिया का सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है और यह प्रति व्यक्ति चाय की खपत के लिहाज से पांच सबसे बड़े देशों में से भी है. टी एस्टेट मैनेजर की मांग में हाल के वर्षों में जबरदस्त बदलाव आया है—आज इसके बेशकीमती हुनरों में फाइन ब्लेंड चाय की बारीकियों की समझ, स्थानीय ब्रांड को दुनिया भर के क्षेत्रों में बेचना और नए-नए स्वाद की चाय पर प्रयोग करना वगैरह है

मामला स्वाद का टी एस्टेट मैनेजमेंट बहुत लंबा-चौड़ा क्षेत्र है. कोलकाता के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ऐंड फ्यूचरिस्टिक स्टडीज की प्रभारी नबनीता डे कहती हैं, ''हम अपने डेढ़ साल के डिप्लोमा में छात्रों को चाय की खेती, मैन्यूफैक्चरिंग, टेस्टिंग, ब्लेंडिंग, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग पढ़ाते हैं.'' इसमें चाय बागानों की यात्रा भी शामिल है

काम के अवसर ग्रेजुएट कंसल्टेंट, रिसर्चर, प्लाटेंशन मैनेजर, टी ब्रोकर और टेस्टर के तौर पर काम कर सकते हैं

पारिश्रमिक 2.5 लाख रुपए से 4 लाख रुपए सालाना

www.bifsmgmt.com

***

ADVERTISEMENT
Advertisement