scorecardresearch
डार्क मोड

नए करियरः मदद का हाथ

पशुओं की बेहतरी के लिए काम करने के क्षेत्र में करियर के अवसरों में इजाफा हुआ है और इस क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह बहुत अच्छे करियर की संभावनाओं से भरपूर है

पूरा ध्यान स्टुडेंट्स भावी भूमिकाओं के लिए तैयार किए जाते हैं
पूरा ध्यान स्टुडेंट्स भावी भूमिकाओं के लिए तैयार किए जाते हैं
अपडेटेड 22 अक्टूबर , 2019

पशु रक्षा

लगातार बढ़ते वैश्विक तापमान की वजह से पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं की कई प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा बढ़ गया है. इसने जीवन को बेहतर बनाने से जुड़े क्षेत्रों में मानव भागीदारी की जरूरत पैदा कर दी है. पशुओं की बेहतरी के लिए काम करने के क्षेत्र में करियर के अवसरों में इजाफा हुआ है और इस क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह बहुत अच्छे करियर की संभावनाओं से भरपूर है

कहां पढ़ें जो लोग इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए हैदराबाद स्थित नेशनल एकडेमी ऑफ लीगल स्टडीज ऐंड रिसर्च, एनिमल प्रोटेक्शन लॉ में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा की पेशकश करता है. पाठ्यक्रम को चार प्रमुख भागों में बांटा गया है—इनमें पशु कल्याण से जुड़े मुद्दे, पशु कानून और नीतिशास्त्र, पशुओं के प्रति क्रूरता से जुड़े कानून और वन्यजीवन से जुड़े विभिन्न कानून शामिल हैं

कोर्स के बाद इस पाठ्यक्रम के लिए वे लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास किसी भी विषय में बैचलर डिग्री है, या वे छात्र जिन्होंने अपनी पांच साल की इंटीग्रेटेड एलएलबी डिग्री के तीन साल पूरे कर लिए हैं या इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर रहे हैं और अंतिम वर्ष में हैं.

डिप्लोमा पूरा करने के बाद छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पशु रक्षा संगठनों के साथ रिसर्र्च एसोसिएट, पॉलिसी स्पेशलिस्ट, एजुकेटर, वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर, वाइल्डलाइफ कंसल्टेंट और वाइल्डलाइफ इकॉनोमिस्ट के तौर पर कार्य कर सकते हैं

पारिश्रमिक यह पद की वरिष्ठता और संगठन के स्वरूप (निजी है या सरकारी संगठन है) के आधार पर अलग-अलग होता है

www.nalsar.ac.in

***

ADVERTISEMENT
Advertisement