scorecardresearch
डार्क मोड

ताकतवर-रसूखदारः माही का वारिस

वे एशिया के बाहर टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में नंबर एक एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं

गेट्टी इमेजेज
गेट्टी इमेजेज
अपडेटेड 22 अक्टूबर , 2019

क्योंकि वे एशिया के बाहर टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में नंबर एक एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. वे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जमाने वाले विश्व के दूसरे विकेटकीपर हैं. उन्होंने विदेश में शतक जमाने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया है

क्योंकि पेशेवर और व्यक्तिगत जिंदगी को अलग रखना जानते हैं. 2017 में पिता के देहांत के बाद आइपीएल में 57 रन की बेहतरीन पारी खेली. पाकिस्तान के खिलाफ खेलना पसंद है

क्योंकि एडम गिलक्रिस्ट की तरह बड़ा बल्लेबाज और विकेटकीपर बनने का सपना था. 12 वर्ष की उम्र में रुड़की छोड़ दिल्ली आने का फैसला किया. अंडर 14 और अंडर 16 के लिए राजस्थान से खेले. राजस्थान में अपने साथ भेदभाव होता देख दिल्ली आने का फैसला किया.

खास बात 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने इन्हें 1.9 करोड़ रुपए में खरीदा था.

***

ADVERTISEMENT
Advertisement