क्योंकि 'दंगल गर्ल्स' से सुर्खियां बटोरने वाली चरखी दादरी जिले के बेलाली गांव की फोगाट बहनें आजकल कुश्ती के साथ अपने आधुनिक लुक के कारण भी चर्चा में हैं. विशेषकर छोटी बहन का ड्रेसिंग सेंस तो कमाल का है.
मंझली बहन को दिल्ली के चर्चित डिजाइनर अभिषेक शर्मा की डिजाइन की हुई बनारसी साडिय़ां और चांदी कलर की जूतियां बहुत पसंद हैं. पहलवान बहनें आजकल जहां भी जाती हैं, अपने डिजाइनर आउटफिट में होती हैं. इन्हें एकबारगी देखने पर सहज विश्वास नहीं होता कि ये हरियाणवी पहलवान बहनें हैं
क्योंकि आमिर खान की फिल्म दंगल आने से पहले फोगाट बहनों की खास पहचान नहीं थी. 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्ग में तीन स्वर्ण पदक बटोरने के बावजूद उन्हें उतनी लोकप्रियता नहीं मिली थी. कुश्ती के वरिष्ठ ओलंपिक कोच महावीर सिंह फोगाट के परिवार में चार बेटियों और दो भतीजियों समेत छह पहलवान हैं
क्योंकि कुश्ती से मिली शोहरत के बल पर फोगाट परिवार अब सियासत में भी हाथ आजमाने की तैयारी कर रहा है. बबीता और महावीर फोगाट ने बाकायदा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रथयात्रा में बबीता सक्रिय नजर थीं और अंतत: उन्हें दादरी से भाजपा प्रत्याशी घोषित कर दिया गया. अब वे सिसायत के अखाड़े में किस्मत आजमाएंगी
***

