scorecardresearch

ताकतवरर-रसूखदारः अभिनय की चमक

पंकज त्रिपाठी जब फिल्मों से थक जाते हैं तो ऊर्जा हासिल करने बिहार में अपने गांव बेलसंड चले जाते हैं. वे कहते हैं, ''इनसान को अपनी जमीन नहीं भूलनी चाहिए.'' खाना पकाने और पढऩे का खास शौक.

पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी
अपडेटेड 23 अक्टूबर , 2019

पंकज त्रिपाठी

43 वर्ष, अभिनेता

क्योंकि वे जमीन से जुड़े अभिनेता हैं और सहज अभिनय ही उनकी अदा है. फिलहाल अभिनय के मैदान में वे सरपट भाग रहे हैं और उनकी डायरी में सालभर के लिए सारे दिन बुक हैं. पहले उन्हें भूमिकाओं की दरकार थी और अब अपनी मर्जी का किरदार चुनते हैं. त्रिपाठी हर किरदार को अपनी अनूठी देहभाषा और अलहदा संवाद अदायगी से अलग छाप देते हैं. 50 से ज्यादा फिल्में और 60 से ज्यादा टीवी शो करने के बाद त्रिपाठी का अपना अलग मुकाम है

क्योंकि वे वेब के सुपरस्टार हैं. त्रिपाठी इकलौते अभिनेता हैं जो तीन बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (सैक्रेड गेम्स-गुरुजी), अमेजन प्राइम (मिर्जापुर-कालीन भैया) और हॉटस्टार (क्रिमिनल जस्टिस-वकील माधव मिश्रा) पर छाए हुए हैं

क्योंकि न्यूटन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पा चुके हैं लेकिन साधारण जीवनशैली पसंद है. मड आइलैंड में नया घर खरीदा है और वहां आलीशान चीजों के बीच खटिया भी है

गांव से कनेक्शन

फिल्मों से थक जाते हैं तो ऊर्जा हासिल करने बिहार में अपने गांव बेलसंड चले जाते हैं. वे कहते हैं, ''इनसान को अपनी जमीन नहीं भूलनी चाहिए.'' खाना पकाने और पढऩे का खास शौक.

***

Advertisement
Advertisement