scorecardresearch
डार्क मोड

ताकतवर-रसूखदारः चंगा करने वाले हाथ

हेल्थकेयर मैनेजमेंट अध्ययन का बड़ा क्षेत्र है. पेशेवरों को इस तरह प्रशिक्षण दिया जाता है कि वे अस्पतालों, क्लिनिक, नर्सिंग होम और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर अच्छी स्वास्थ्य देखभाल पक्की कर सकें

हेल्थकेयर मैनेजमेंट
हेल्थकेयर मैनेजमेंट
अपडेटेड 23 अक्टूबर , 2019

शैली आनंद

हेल्थकेयर मैनेजमेंट

हेल्थकेयर मैनेजमेंट अध्ययन का बड़ा क्षेत्र है. पेशेवरों को इस तरह प्रशिक्षण दिया जाता है कि वे अस्पतालों, क्लिनिक, नर्सिंग होम और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर अच्छी स्वास्थ्य देखभाल पक्की कर सकें. डिग्रियों में योजना निर्माण, क्रियान्वयन, परिचालन प्रबंधन, डायग्नोसिस और समस्या निदान और साथ ही कंसल्टेंसी तथा आंत्रेप्रेन्योरशिप शामिल हैं

बढ़ती मांग इंस्टीट्यूट ऑफ क्लिनिकल रिसर्च, इंडिया के सीओओ कनिष्क दुग्गल कहते हैं, ''हेल्थकेयर का क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है. 2020 तक इस उद्योग के 280 अरब डॉलर पर पहुंच जाने की उम्मीद है, जब इससे भारत में दस लाख से ज्यादा नौकरियों का सृजन होगा.''

संस्थान हेल्थकेयर और अस्पताल प्रबंधन में दो साल के एमबीए की पेशकश करता है, जिसके साथ मेडिसिन, अकाउंट, फार्मेसी, सामुदायिक स्वास्थ्य, ऑपरेशन और मार्केटिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाता है.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च (आइआइएचएमआर), जयपुर भी हेल्थकेयर मैनेजमेंट में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स की पेशकश करता है. इसके प्रेसिडेंट पंकज गुप्ता कहते हैं, ''हिंदुस्तान मेडिकल टूरिज्म की मंजिल है—यहां दुनिया भर के मरीजों का तांता लगा है, जिससे इस उद्योग में उछाल आया है''

करियर ग्राफ ग्रेजुएट अस्पतालों, दवा कंपनियों, जन स्वास्थ्य इकाइयों और रिसर्च में काम कर सकते हैं

पारिश्रमिक 4.8 से 6.5 लाख रुपए सालाना

www.icriindia.com; www.iihmr.org

***

ADVERTISEMENT
Advertisement