scorecardresearch
डार्क मोड

ताकतवर-रसूखदारः हरफनमौला

उनके अथक प्रयासों से फ्लैग कोड में बदलाव के बाद हर नागरिक को मिला साल के सभी दिनों में सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार.

नवीन जिंदल
नवीन जिंदल
अपडेटेड 22 अक्टूबर , 2019

नवीन जिंदल

49 वर्ष चेयरमैन, जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड

क्योंकि वे स्टील और पावर बिजनेस के महारथी होने के साथ राजनीति और समाज से भी पूरी तरह जुड़े हुए हैं

क्योंकि जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन होने के साथ-साथ ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं. 14वीं और 15वीं लोकसभा में वे कुरुक्षेत्र से चुनाव जीते

क्योंकि उनके अथक प्रयासों से फ्लैग कोड में बदलाव के बाद हर नागरिक को मिला साल के सभी दिनों में सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार

क्योंकि वे फॉर्च्यून एशिया मैग्जीन के 25 तेज तर्रार उद्यमियों में जगह बना चुके हैं. हिसार में पैदा हुए नवीन ने 1992 में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से एमबीए किया

वे एक कुशल पोलो खिलाड़ी हैं और स्कीट शूटिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर हैं.

***

ADVERTISEMENT
Advertisement