scorecardresearch
डार्क मोड

ताकतवर और रसूखदार-करोड़ों का क्रिकेटर

2016-17 में खेली गई रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ झारखंड टीम से खेलते हुए ईशान किशन ने 273 रन बनाए

गेट्टी इमेजेज
गेट्टी इमेजेज
अपडेटेड 22 अक्टूबर , 2019

क्योंकि 21 वर्षीय ईशान किशन भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की तरह कूल होकर खेलना जानते हैं. वे कहते हैं, ''महेंद्र सिंह धोनी को देखकर मैंने सीखा कि जब आपका खेल खूब अच्छा चल रहा हो और जब खेल आपकी उम्मीदों के विपरीत चल रहा हो, दोनों ही परिस्थितियों में न्यूट्रल रहें''

क्योंकि 2016-17 में खेली गई रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ झारखंड टीम से खेलते हुए ईशान किशन ने 273 रन बनाए. इस ट्रॉफी में ये अब तक झारखंड की तरफ से खेलने वाले खिलाडिय़ों की तरफ से बनाए गए सबसे अधिक रन हैं.

उन्हें 2016 में हुए अंडर-19 विश्वकप के लिए भारतीय कप्तान बनने का मौका दिया. 2018 की इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में ईशान को मुंबई इंडियंस ने 6.4 करोड़ रुपए में खरीदा था

क्योंकि वे सुर्खियों में ज्यादा आना नहीं चाहते. इस खब्बू बल्लेबाज की तमन्ना भारतीय टीम के लिए खेलने की है

क्योंकि ईशान किशन की बल्लेबाजी और उनका खेल आक्रामकता और धीरज का बेहतरीन मिश्रण है. सही अवसर पर खुद को भुना पाए तो

भारतीय क्रिकेट का भविष्य साबित हो सकते हैं

ADVERTISEMENT
Advertisement