डॉ. ओंकार एस. कंवर
54 वर्ष चेयरमैन, अपोलो टायर लिमिटेड
क्योंकि यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से पढ़े कंवर ने देश-विदेश की अनेक यात्राएं की और भारतीय टायर ब्रांड अपोलो को दिलाई वैश्विक पहचान. पढऩे के शौकीन हैं और आधुनिक प्रबंधन तौर-तरीकों के बारे में जानने और उनको व्यापार में उपयोग करने के प्रति उत्साही
क्योंकि उनके नेतृत्व में कुशल प्रबंधन के साथ अपोलो ने दुनिया में टायर निर्माता के तौर पर पहचान बनाई, जिसकी बाजार पूंजी 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा है. एक दूरदर्शी उद्यमी के तौर पर कंपनी की रणनीति तय करने में उनकी भूमिका अहम रहती है
क्योंकि चाहे बात ग्राहकों की हो या कर्मचारी, शेयरधारकों की—वे सभी हितधारकों की बेहतरी के लिए प्रयासरत रहते हैं
क्योंकि वे ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल, इंडिया के चेयरमैन हैं. और पूर्व में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष और ऑटोमेटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के चेयरमैन पद पर रह चुके हैं
पहल
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में रुचि रखते हैं. आर्टिमिस हेल्थ साइंसेज की शुरुआत की. वर्तमान में चेयरमैन हैं.
***

