scorecardresearch
डार्क मोड

ताकतवर-रसूखदारः अंगद का पैर

बजरंग पूनिया अपने भार वर्ग में विश्व के नंबर वन इस पहलवान को पदक के अलावा कुछ और नहीं सुहाता. एक घटना से भी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है

राजवंत रावत
राजवंत रावत
अपडेटेड 22 अक्टूबर , 2019

क्योंकि अपने भार वर्ग में विश्व के नंबर वन इस पहलवान को पदक के अलावा कुछ और नहीं सुहाता. एक घटना से भी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

पिछले साल कुश्ती महासंघ की सिफारिश के बावजूद जब उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड नहीं मिला तो गुस्से में वे घर बैठने की बजाए वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 20 दिन पहले ही हंगरी पहुंच गए

क्योंकि हरियाणा के झज्जर निवासी पूनिया सात वर्ष की उम्र से दंगलों में भाग ले रहे हैं. आज उनके पास वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप, एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के हर स्तर के पदक मौजूद हैं. वे पेशेवर लीग के सबसे महंगे पहलवान रहे हैं. इस वर्ष मार्च में उन्हें पद्मश्री सम्मान मिला है

क्योंकि हाल ही में तबिलिसी ग्रां प्री में गोल्ड मेडल हासिल किया है. साथ ही टोक्यो ओलंपिक में पदक हथियाने की तैयारियों में भी जी जान से जुटे हैं

ADVERTISEMENT
Advertisement