इस हफ्ते का राष्ट्र हित दो ऐसे विषयों पर है जिन पर लिखने की योग्यता मुझमें थोड़ी ही है : सिनेमा और कश्मीरी अलगाववाद. सिनेमा का मुझे कोई ज्ञान नहीं है जिसमें क्रिकेट के बाद विशेषज्ञों की दूसरी सबसे बड़ी फौज भारत में मौजूद है. कश्मीरी अलगाववाद जिस वक्त अपने शिखर पर पहुंचा, मैं इतना पुराना, वरिष्ठ और (अफसोस के साथ, लेकिन अपरिहार्य रूप से) इतना संपादक-नुमा हो चुका था कि बाहर जाकर रिपोर्ट करने की जहमत उठा पाता.
इस सबके बाद भी अगर मैं विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर से उठे तूफान में उतरने को राजी हुआ हूं तो यह भारत के परिपक्व राजनैतिक सिनेमा की मुख्यधारा को उतनी ही आदराजंलि है जितनी देश के लोगों की बढ़ती परिपक्वता का सम्मान. सोशल मीडिया पर हैदर के बॉयकॉट का जबरदस्त अभियान छिड़ा हुआ है और उसे तमाम किस्म की बदतरीन चीजों के लिए दोषी ठहराया जा रहा है—भारत-विरोधी, सेना-विरोधी, हिंदू-विरोधी, और इससे भी बढ़कर, भगवान शिव-विरोधी (फिल्म में एक प्रमुख नृत्य पुराने मार्तंड मंदिर के खंडहरों में फिल्माया गया है).
तो भी हैदर अच्छी चली और अनेक लोग बॉयकॉट के आह्वान को धता बताते हुए देखने गए. यह बताता है कि अनुदार और संकीर्ण अति-राष्ट्रवाद के इस दौर में भी समाज के रूप में हम बड़े हो रहे हैं और अपने भीतर झांककर देखने और यह स्वीकार करने के लिए अब पहले से ज्यादा तैयार हैं कि तस्वीर का एक दूसरा पहलू भी हो सकता है, फिर चाहे वह कितना ही निराशाजनक क्यों न हो.
मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि अभी महज एक साल पहले एक और महत्वपूर्ण राजनैतिक फिल्म मद्रास कैफे ने भी व्यावसायिक सफलता और आलोचकों की तारीफ दोनों बटोरी थी. यह फिल्म, हैदर से भी ज्यादा, श्रीलंका में भारतीय सेना और खुफिया तंत्र की नाकामी की कहानी थी. बेशक तमिलनाडु में इसके खिलाफ कुछ प्रदर्शन हुए थे, लेकिन इसने अपनी विधा की किसी भी दूसरी राजनीतिक फिल्म से बेहतर प्रदर्शन किया था और वह भी सचाई को हकीकत या बॉर्डर का रूप दिए बगैर.

अंतिम दो नामों का जिक्र हमारे इतिहास की दो सबसे कामयाब 'युद्ध’ फिल्मों की याद दिलाने के लिए है. मैंने ये दो फिल्में इसलिए चुनीं क्योंकि एक पराजय (1962, लद्दाख) और दूसरी विजय (1971, लोंगेवाला) की कहानी थी. दोनों में कुछ अत्यंत अहम बातें साझ थीं. भारतीय जवानों की बहादुरी, विश्वासघात, यहां तक कि दुश्मन का नाकारापन और, रिकॉर्ड की खातिर, देओल छाप उग्रता की एक झलक भी.
चेतन आनंद ने रेजांग ला पर कैफी आजमी के कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियो... पर हृदय-विदारक धुन की पृष्ठभूमि में धर्मेंद्र को मरते हुए दिखाया था, जबकि 30 साल बाद जे.पी. दत्ता की बॉर्डर में सनी देओल विजेता सिख मेजर हैं, जो नंगे हाथों से पैटन टैंक फोड़ सकता था.
हकीकत अपने जमाने के हिसाब से काफी दिलेर फिल्म थी जिसने हमारी सेना का श्रेष्ठतम संभव बचाव किया था. इसने इस धारणा को पुख्ता कर दिया कि उस पराजय के लिए हमारी सेना के जनरल नहीं, बल्कि हिंदुस्तानी नेताओं की बुजदिली और चीन का विश्वासघात जिम्मेदार था. यह मिथकीय विश्वास आज तीन पीढिय़ों बाद भी कायम है और यही वजह है कि कोई भी सरकार हेंडरसन ब्रुक्स-भगत रिपोर्ट को उजागर करना नहीं चाहती.
दूसरी ओर, दत्ता की कहीं ज्यादा कुंददिमागी से ग्रस्त फिल्म बॉर्डर ने एक बिल्कुल नई गल्पकथा की शुरुआत की और वह यह कि भारत की फौज को पाकिस्तानी फौज के ऊपर संपूर्ण महारत हासिल है. यह गल्प इसके फौरन बाद घटने वाले पोकरण-2 और करगिल से उपजे जोशो-खरोश के साथ बखूबी मेल खाता था. इसके बाद तो ऐसी तथाकथित युद्ध फिल्मों की बाढ़ ही आ गई जिनमें या तो देओल या उससे मिलता-जुलता कोई किरदार बेवकूफ पाकिस्तानियों को चकनाचूर कर रहा होता था.
यह सिलसिला तब तक चलता रहा जब तक कि हिंदुस्तानी दर्शक ऊब नहीं गए और करगिल के बाद बनने वाली हरेक फिल्म बुरी तरह फ्लॉप नहीं हो गई. इसकी एक वजह यह भी थी कि अब तक लोग असली सिपाहियों की भूमिका से सजी-धजी वह 'फिल्म’ टेलीविजन के न्यूज चैनलों पर देख चुके थे.
विशाल ने जो आधार बनाया है वह संभवत: यह है कि मुख्यधारा के सिनेमा ने पहली बार हमारी भीतरी कशमकश के साथ, और वह भी कश्मीर सरीखे बांटने और झकझेरने वाले मुद्दे पर, रचनात्मक मुठभेड़ की है. जहां तक मुझे याद है, ऐसी एकमात्र दूसरी कोशिश नगा विद्रोह की पृष्ठभूमि पर 1972 में बनी और देव आनंद तथा शर्मिला टैगोर के अभिनय में आत्माराम की फिल्म ये गुलिस्तां हमारा में की गई थी.
फिल्म उतनी ही बेतुकी और मूर्खतापूर्ण थी जितनी सनी देओल की कोई भी अतिशयोक्तियों से भरी फिल्म होती है और कलकत्ता में इसे दिखाने वाले सिनेमाघरों में तोड़-फोड़ भी की गई थी क्योंकि इसमें चीनियों को दानव की तरह दिखाया गया था! ऑपरेशन ब्लूस्टार को संपन्न हुए और जरनैल सिंह भिंडरांवाले का इंतकाल हुए तीन दशक गुजर चुके हैं और खालिस्तानी बगावत को भी दो दशक पहले दफनाया जा चुका है, तो भी बॉलीवुड इस खामख्याली में जी रहा है मानो ऐसा कभी हुआ ही नहीं था.
एकमात्र अपवाद अगर कोई है तो वह है गुलजार की साहसी फिल्म माचिस—हालांकि उस स्टोरी को मैंने विस्तार से कवर किया था, लेकिन उसके बाद भी मेरे उससे मतभेद थे और उन्होंने मेरी दलीलें भी सुनी थीं. इसी तरह कई लोगों को हैदर और उसमें दिखाए गए कश्मीर के चित्रण से असहमत होने का हक है. लेकिन प्रतिबंध या बहिष्कार, कतई नहीं.
कश्मीर के 'दूसरे’ पक्ष की भी एक कहानी है यह मानते हुए उसकी पड़ताल की जिम्मेदारी एक विशिष्ट भारतीय फिल्मकार ही उठा सकता है. इसी तरह, भारतीय सेंसर बोर्ड के नियंता, सेना और सबसे ज्यादा पैसा देकर फिल्म देखने वाली जनता तारीफ की हकदार है कि हैदर इस रूप में, अपने यंत्रणा कक्षों वगैरह के साथ, प्रदर्शित हो सकी है और अति-राष्ट्रवाद को धता बताकर व्यावसायिक कामयाबी भी हासिल कर सकी.
व्यावसायिक फिल्में अपने निवेश, प्रतिष्ठाओं और शारीरिक सुरक्षा का जोखिम उठाती हैं, खासकर ऐसे समय में जब अंध-राष्ट्रवाद विवेक, आत्म-प्रश्नाकुल देशभक्ति पर हावी हो गया है. आपको साहसी और खास तौर पर देशभक्त भारतीय होना पड़ता है तभी आप इस बात की पड़ताल कर सकते हैं कि क्या दूसरे पक्ष का, इस मामले में मूल बाशिंदों कश्मीरियों का, भी कोई कथानक, कोई नजरिया या कोई आख्यान है.
इस बात पर भी गौर कीजिए कि पत्रकारिता में करीब चार दशक बिताने के बाद हासिल अपनी मोटी चमड़ी के बावजूद मैंने भी कितनी निर्लज्ज सावधानी के साथ हमारे कश्मीरी हमवतनों के लिए भारतीय की बजाए 'मूल बाशिंदे’ शब्द के इस्तेमाल को तरजीह दी. नहीं, मेरा यह मतलब नहीं है कि वे भारतीय नहीं हैं. लेकिन अगर मैं हैदर, उसके वालिद और वालिदा और चचाजान और माशूका को 'भारतीय’ कश्मीरी कहता, तो नियंत्रण रेखा के उस पार रहने वाले उन सौतेले भाई-बहनों को आप मुझसे क्या कहलवाना पसंद करते? यह महज एक छोटा-सा उदाहरण है जो बताता है कि यह मुद्दा किस कदर जटिल और संवेदनशील है.
फिल्म की अपनी चमक और अलंकृत ऊंचाइयां हैं. और क्यों न हों. विशाल के अलावा, आखिर गुलजार, तब्बू, इरफान खान, कुलभूषण खरबंदा और, भूलें नहीं, हमारे सबसे प्रतिभाशाली कश्मीरी लेखक बशारत पीर (विशाल के साथ पटकथा लिखने के अलावा वे थोड़ी-सी देर के लिए पर्दे पर उस खामोश कश्मीरी की शक्ल में सामने आते हैं जो किसी के हाथों अपने अतीत की जांच-पड़ताल के बगैर खुद अपने घर में दाखिल होने से डरता है) सरीखी होनहार प्रतिभाओं के जुड़े होने से और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है.
लेकिन सबसे अहम बात है कि हरेक पक्ष किस तरह इस मुद्दे को देखता है. सेना का मेजर जो कहता है कि उसे मालूम है, इस्लामाबाद भी अनंतनाग का ही एक नाम है और फिर दूर क्षितिज की तरफ देखता हुए कहता है, ''हमारे लिए तो दोनों का एक ही मतलब है—पाकिस्तान.” पाकिस्तान के लिए लडऩे वाले उग्रवादी, जो कभी इस बात का ख्याल नहीं करते कि कितने कश्मीरियों ने अपनी जानें गंवाई हैं. और खुद कश्मीरी, जो 'दो हाथियों की लड़ाई में घास की तरह कुचले’ जा रहे हैं.
उन्हें बेहद क्रूर तरीके से परस्पर विरोधी दो राष्ट्रीय विचारधाराओं—भारत के सेकुलरवाद के मुकाबले पाकिस्तान के दो-राष्ट्रों के सिद्धांत—की खातिर कसौटी पर चढ़ा दिया गया है. यह भी देखिए कि सरकारी एजेंसियां एक उग्रवादी को कितने अलग-अलग नजरिए से देखती हैं—सेना के उस मेजर से लेकर जो कश्मीरी डॉक्टर के घर पर धावा बोलने की बजाए उसे उड़ाने का हुक्म देता है क्योंकि 'कोई भी उग्रवादी, जिंदा या मुर्दा, मेरे सैनिक की ङ्क्षजदगी से ज्यादा कीमती नहीं है’, उस पुलिसवाले तक जो तीन संदिग्धों को गोली मार देता है क्योंकि एक 'मुर्दा उग्रवादी का मोल भी एक लाख रु. है.’
हैदर सेना को बदनाम करने की बजाए उसकी भूमिका पर निष्पक्ष रोशनी डालती है. कोई भी सेना खुद अपने लोगों से लडऩा पसंद नहीं करती, और वह भी दशकों तक. इस किस्म की लड़ाई में कोई सैनिक फतह नहीं है. इस असंभव सैनिक, नैतिक और मनोवैज्ञानिक चुनौती की दुविधा और असमंजस का बहुत ही मेधावी चित्रण किया गया है. इंटेरोगेशन चैंबर्स, यंत्रणा और उत्पीडऩ, गुमशुदगियां, लूटमार, खुफिया एजेंसियों के हाथों खड़े किए गए हत्यारे सिपाही (कुख्यात कूका परे और इख्वान सरगना की याद है?), सबको प्रामाणिक ढंग से बखूबी संजोया गया है.
परिपूर्ण और आत्मविश्वास से भरे लोकतंत्र में आप उम्मीद करते हैं कि लोकप्रिय संस्कृति में सचाई बयान करने और मेल-मिलाप की गुंजाइश होगी. यही काम अमेरिका में हॉलीवुड ने किया था. मिसाल के लिए, जब उसने वियतनाम में अमेरिकी सैनिक की तकलीफ और असमंजस को पर्दे पर उकेरा था और हाल ही में जब क्लिंट ईस्टवुड ने अमेरिकी और जापानी दोनों पहलुओं से ईवो जिमा की पड़ताल की थी (फ्लैग्ज ऑफ अवर फादर्स और लेटर्स फ्रॉम ईवा जिमा). इससे न तो अमेरिका कमजोर हुआ और न ही उसकी फौज बदनाम हुई.
भारत इससे उलट ज्यादती का शिकार हुआ है. यहां तक कि मेरे मित्र विधु विनोद चोपड़ा जितने प्रतिभाशाली शख्स के हाथों, जो खुद एक कश्मीरी हैं. उनकी मांसल रूप से 'देशभक्त’ फिल्म मिशन कश्मीर ने ऐसी फिल्मों की शुरुआत की जिनमें कश्मीरी मुसलमानों को 'भारतीय’ देशभक्ति सेना का साथ देकर साबित करनी पड़ती थी. सूफिया परवेज के किरदार में चुलबुली प्रीटी जिंटा (उस मूर्खतापूर्ण बूम्ब्रो-बूम्ब्रो के साथ) एक घिसी-पिटी कपोल-कल्पना थी, जिसे अब हैदर की त्रासद, भौचक, लेकिन लाचार अर्शिया लोन (श्रद्धा कपूर) ने चुनौती दी है.
वह एक ऐसा सामूहिक प्रभाव रचती है जिसमें कश्मीरी, फौजी जवान, स्थानीय पुलिस और अंतत: भारतीय फिल्मकार का असमंजस उभरकर सामने आता है. कश्मीर आसानी से हेमलेट और उसकी अंतहीन त्रासदियों के साथ खुद की तुलना करने की इजाजत देता है. उन्हें प्रोपेगेंडा की कब्रगाह में दफना देने से नहीं, बल्कि स्वीकार करने से एक महान लोकतंत्र का मान बढ़ता है. ऐसे वक्त में जब घाटी के भीतर सैन्य चुनौती का पटापेक्ष हो चुका है. मूल कश्मीरी उग्रवादियों के खिलाफ बीते एक दशक से कोई मुठभेड़ नहीं हुई है. दिक्कत अब केवल नियंत्रण रेखा और उसके आसपास ही है.
पुनश्च: रिपोर्टिंग के लिए, इंडिया टुडे की ओर से, कश्मीर की आखिरी यात्रा मैंने 1990 में की थी. टाइम मैग्जीन के एडवर्ड (नेड) डेस्मंड और मैं इस उम्मीद के साथ नियंत्रण रेखा के सफर पर रवाना हुए कि हमें घुसपैठियों के साथ सेना की मुठभेड़ देखने को मिल जाएगी. सेना, गृह मंत्रालय, खुफिया एजेंसियां, सभी मदद कर रहे थे. नरेश चंद्रा तब गृह सचिव थे, उनके भाई जी.सी. 'गैरी’ सक्सेना (पूर्व रॉ प्रमुख) अब कश्मीर के राज्यपाल थे. हम बिल्कुल तैयार थे. हमने नियंत्रण रेखा पर उड़ी में इंतजार करते हुए कई रातें गुजारीं, मगर कुछ नहीं हुआ. हुआ तब जब हमारे लौटने के बाद एक दिन सेना ने एक बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया.
एक शाम एक एकांत सरहदी चौकी पर नेड ने कमांडर से पूछा कि वह भारत का पक्ष अपने सैनिकों को किस तरह समझते हैं. क्या वे दुश्मन के प्रचार और कश्मीरी बैर से गुमराह नहीं होते? अधिकारी ने कहा, मुझ्से मत पूछो, मेरे सैनिकों से पूछो. तो हमने सैनिकों से पूछा.
जिससे हम बात कर रहे थे वह ठेठ राजस्थान का एक गुर्जर था, जिसे अभी पहला फीता भी नहीं मिला था. उसने कहा, ''हम तो किसान के बेटे हैं, सर. ये देक्खे का हमारा काम ना कि जो जमीन हमने पाई वो हमारे पूर्वजों को कैसे मिली. अगर तन्नै ये जमीन चाहे तो मुझे मार दे या मैं तुझे मार दूंगा. बहस क्या करनी है, सर.”
कमांडर के चेहरे पर मुस्कान तैर गई. आप समझ सकते हैं कि क्यों वह बातचीत भुलाए नहीं भूलती.