हाल में बिहार विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जेडी (यू) नेता नीतीश कुमार के मेल की कामयाबी कहा जा सकता है. लोकसभा चुनावों में लालू और नीतीश को चैंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा था. उपचुनाव में छह सीटों पर कब्जा करने से इनकी सुलह अब लालू-नीतीश-कांग्रेस के दुर्जेय गठबंधन में बदल गई है. वहीं उप चुनाव में बीजेपी को चार ही सीटों पर संतोष करना पड़ा जो 2010 में जीती उसकी सीटों से दो कम है. भगवा खेमे के लिए यह बड़ा नुकसान है क्योंकि लोकसभा के प्रदर्शन को देखते हुए बीजेपी को आठ सीटें जीतनी चाहिए थी. साफ है कि नीतीश-लालू और पीछे-पीछे कांग्रेस के साथ हो जाने से बिहार में बीजेपी की ताकत आधी रह गई है.
लेकिन उपचुनाव के नतीजों को लालू-नीतीश की जीत से ज्यादा बीजेपी की हार के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी साफ तौर पर लोकसभा चुनाव में मिले वोटों को सहेजने में नाकाम रही. वह लोकसभा चुनाव में वोटरों का भरोसा जीत गई थी और उसके गठबंधन को राज्य की 40 में से 31 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी. पर वही भरोसा बनाए रखने में वह नाकाम रही. उसकी नाकामी की सबसे बड़ी अभिव्यक्ति उपचुनावों के मतदान प्रतिशत में आई गिरावट है. 21 अगस्त को हुए उपचुनावों में 46 प्रतिशत वोटरों ने वोट दिया जो लोकसभा चुनाव में इन 10 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान प्रतिशत 52.05 से 6.05 प्रतिशत कम है. मतदान प्रतिशत में 6.05 प्रतिशत की यह कमी बीजेपी के मत प्रतिशत में 7.6 प्रतिशत की कमी की वजह बनी. मतदान प्रतिशत में आई गिरावट बीजेपी की हार की प्रमुख वजह इसलिए है क्योंकि पार्टी ने उन सात सीटों, जहां मतदान प्रतिशत 45 प्रतिशत या अधिक रहा, में से चार सीटें जीती हैं जबकि उन तीनों सीटों, जहां मतदान 45 प्रतिशत से कम हुआ, पर उसे हार मिली है.
बीजेपी के लिए ये आंकड़े खतरे की घंटी हैं क्योंकि इनसे यह संकेत मिलता है कि लोकसभा चुनाव में वोट देने वाले ऐसे अधिकांश वोटर जो उपचुनाव में वोट देने नहीं निकले, बीजेपी समर्थक थे. भगवा खेमा अपने समर्थकों को अपने घरों से निकाल पाने में नाकाम रहा. इसका मतलब सिर्फ प्रदेश बीजेपी नेतृत्व का कमजोर होना ही नहीं है, एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने स्वीकार किया, “बीजेपी समर्थकों का वोट देने नहीं निकलना नरेंद्र मोदी के आकर्षण में गिरावट का संकेत भी हो सकता है. आखिर मोदी सरकार अभी तक मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने या प्रमुख वादों में से एक भी वादा पूरा करने में नाकाम रही है.”
लगता है, बीजेपी ने लालू की बहुप्रचारित और आक्रामक मंडल राजनीति की बराबरी करने की कोशिश करके भी गलती की. समीकरणों का ध्यान रख प्रत्याशी उतारने की कवायद में बीजेपी लालू-नीतीश गठबंधन से अलग दिख पाने में नाकाम रही और सवर्ण जातियों के अपने मूल वोटों से भी हाथ धो बैठी. लालू-नीतीश गठबंधन ने सवर्ण जातियों के चार उम्मीदवार मैदान में उतारे थे और वे सभी जीत गए. इससे यह राय पुख्ता हुई कि पारंपरिक रूप से बीजेपी समर्थक माने जाने वाले सवर्ण वोटर भी पाला बदल सकते हैं. एक बीजेपी विधायक ने कहा, “आपने कैसे सोच लिया कि यादव एक बार फिर लालू को छोड़कर बीजेपी से हाथ मिला लेंगे? आखिर मोदी के मंत्रिमंडल में बिहार का एक भी यादव मंत्री नहीं है. इतना ही नहीं, बीजेपी के घोषित बैकवर्ड-समर्थक झुकाव के चलते छपरा के राजपूत वोटरों ने आरजेडी उम्मीदवार का समर्थन किया.”
उपचुनाव के नतीजे बिहार के मिज़ाज में आए बड़े बदलाव को भी दिखाते हैं. 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 171 विधानसभा सीटों पर आगे रहा था. आरजेडी 29 सीटों पर आगे थी जबकि जेडी (यू) उम्मीदवार सिर्फ 17 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बना पाए थे. उपचुनाव का पहला असर पड़ोसी झारखंड में देखा जा सकेगा जहां इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बिहार के प्रतिकूल परिणामों के चलते झारखंड में बीजेपी नेतृत्व को अपने उस फैसले पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है जिसमें उसने लोकसभा प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद में गठबंधन प्रस्तावों को नकार दिया था.
बीजेपी के लिए सबसे बड़ा झटका पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली भागलपुर सीट पर उसकी हार रही. वैसे भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी शाहनवाज हुसैन चुनाव हार गए थे पर भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने 32,375 वोटों की बढ़त दर्ज की थी. कोई आश्चर्य नहीं कि इस बार भागलपुर में सबसे कम 37 प्रतिशत मतदान हुआ.
छपरा में भी बीजेपी की हार कम निराशाजनक नहीं है क्योंकि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी ने इस विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी की राबड़ी देवी पर 38,256 वोटों की बढ़त दर्ज की थी. उपचुनाव में राजपूत वोटरों ने वहां प्रभुनाथ सिंह के बेटे और आरजेडी प्रत्याशी रणबीर कुमार सिंह को जिताने के लिए अपने पारंपरिक विरोधी यादवों से हाथ मिला लिया. यहां बीजेपी प्रत्याशी कन्हैया सिंह तीसरे स्थान पर रहे जबकि पार्टी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी सी.एन. गुप्ता को दूसरा स्थान मिला. जाहिर है, शाहनवाज और रूडी दोनों ही उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को अपने वोट नहीं दिला पाए.
बीजेपी के सहयोगी राम विलास पासवान को हाजीपुर विधानसभा सीट से, जहां वे 56,804 वोटों से आगे रहे थे, बीजेपी प्रत्याशी की जीत का संतोष हो सकता है. लेकिन परबत्ता से उन्हें अपनी पार्टी के प्रत्याशी के 56,000 वोटों के अंतर से हारने की असहज स्थिति का सामना करना पड़ा.
लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से सफल गठजोड़ किया था. पर उपचुनाव में उसने पासवान को सिर्फ एक और कुशवाहा को एक भी सीट नहीं दी जिससे उनके पारंपरिक समर्थकों का जोश जाता रहा. अपनी शर्तों पर उपचुनाव लडऩे के बीजेपी के आग्रह से लालू-नीतीश को उसके सामाजिक विस्तार को रोकने में मदद मिली. लोकसभा नतीजों ने दिखाया था कि कैसे शहरी और बनिया-ब्राह्मण की पार्टी बीजेपी व्यापक सामाजिक आधार वाली पार्टी बन गई थी. लेकिन उपचुनाव में लालू-नीतीश गठबंधन यादव, मुस्लिम और अति पिछड़ी जातियों के वोट बटोरने में सफल रहा. हालांकि यह कहना जल्दबाजी होगी कि महागठबंधन मोदी और बीजेपी के राजनैतिक समीकरण के खिलाफ सफलता की कुंजी बन चुका है.
उपचुनावों के नतीजे आरजेडी और जेडी (यू) के लिए अहम हैं क्योंकि उनके गठबंधन पर इसे जनमत संग्रह के तौर पर पेश किया गया था. जनता ने इसे कुबूल भी किया. नीतीश की नपी-तुली प्रतिक्रिया थी, “सद्भाव की जीत हुई है और उन्माद फैलाने वालों की हार. देखिए आगे क्या होता है.” लालू और नीतीश दोनों एक-दूसरे को अपने मूल वोट दिलाने में कामयाब हुए. दूसरी तरफ बीजेपी ने लालू-नीतीश गठबंधन को जंगल राज की भूमिका के तौर पर प्रचारित किया, लेकिन वोटरों ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया. लालू ने इस बारे में ट्वीट भी किया, “हमारी सरकार पूंजीपति नहीं, गरीब चलाते हैं, इसलिए हमारा गरीब राज उनको जंगल राज लगता है.” बिहार विधानसभा में आरजेडी के 24 के मुकाबले जेडी (यू) के 119 विधायक हैं. सफलता दर के हिसाब से उपचुनाव में आरजेडी ने अपनी लड़ी चार सीटों में से तीन सीटें जीतीं जबकि जेडी (यू) ने चार में से दो. ऐसे में अगले विधानसभा चुनाव में लालू नेतृत्व का दावा कर सकते हैं. जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन की जीत से क्षेत्रीय पार्टियों के साथ कांग्रेस की उम्मीदें भी जगी हैं. तीन माह पहले मोदी के हाथों मात खाने के बाद ये पार्टियां अस्तित्व के संकट का सामना कर रही हैं.
फिलहाल बीजेपी खुद को इस तथ्य से सांत्वना दे सकती है कि राज्य के इतिहास में विधानसभा उपचुनाव के नतीजे शायद ही कभी मुख्य चुनाव में दोहराए गए हों. बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा भी, “नतीजे हमारी अपेक्षाओं से खराब हैं. हमें 10 में से कम से कम 6 सीटें जीतने की उम्मीद थी. मगर नीतीश कुमार की खुशी बेवजह है. अगले साल विधानसभा चुनाव में बीजेपी मजबूत बनकर उभरेगी.” फिर भी अक्तूबर, 2015 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी को अपनी रणनीति पर नए सिरे से काम करना होगा.
बिहार ही नहीं कर्नाटक और मध्य प्रदेश के उपचुनाव के नतीजों ने भी बीजेपी को झटका दिया है. कर्नाटक में जहां उसे तीन में से एक ही सीट मिली और बाकी दोनों सीटें कांग्रेस के पाले में चली गईं, वहीं मध्य प्रदेश में तीन सीटों में से एक से वह हाथ धो बैठी. बीजेपी को उपचुनाव के नतीजों पर चिंतन करना होगा और यह भी समझना होगा कि मोदी लहर अब मंद पड़ रही है.
लेकिन उपचुनाव के नतीजों को लालू-नीतीश की जीत से ज्यादा बीजेपी की हार के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी साफ तौर पर लोकसभा चुनाव में मिले वोटों को सहेजने में नाकाम रही. वह लोकसभा चुनाव में वोटरों का भरोसा जीत गई थी और उसके गठबंधन को राज्य की 40 में से 31 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी. पर वही भरोसा बनाए रखने में वह नाकाम रही. उसकी नाकामी की सबसे बड़ी अभिव्यक्ति उपचुनावों के मतदान प्रतिशत में आई गिरावट है. 21 अगस्त को हुए उपचुनावों में 46 प्रतिशत वोटरों ने वोट दिया जो लोकसभा चुनाव में इन 10 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान प्रतिशत 52.05 से 6.05 प्रतिशत कम है. मतदान प्रतिशत में 6.05 प्रतिशत की यह कमी बीजेपी के मत प्रतिशत में 7.6 प्रतिशत की कमी की वजह बनी. मतदान प्रतिशत में आई गिरावट बीजेपी की हार की प्रमुख वजह इसलिए है क्योंकि पार्टी ने उन सात सीटों, जहां मतदान प्रतिशत 45 प्रतिशत या अधिक रहा, में से चार सीटें जीती हैं जबकि उन तीनों सीटों, जहां मतदान 45 प्रतिशत से कम हुआ, पर उसे हार मिली है.
बीजेपी के लिए ये आंकड़े खतरे की घंटी हैं क्योंकि इनसे यह संकेत मिलता है कि लोकसभा चुनाव में वोट देने वाले ऐसे अधिकांश वोटर जो उपचुनाव में वोट देने नहीं निकले, बीजेपी समर्थक थे. भगवा खेमा अपने समर्थकों को अपने घरों से निकाल पाने में नाकाम रहा. इसका मतलब सिर्फ प्रदेश बीजेपी नेतृत्व का कमजोर होना ही नहीं है, एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने स्वीकार किया, “बीजेपी समर्थकों का वोट देने नहीं निकलना नरेंद्र मोदी के आकर्षण में गिरावट का संकेत भी हो सकता है. आखिर मोदी सरकार अभी तक मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने या प्रमुख वादों में से एक भी वादा पूरा करने में नाकाम रही है.” लगता है, बीजेपी ने लालू की बहुप्रचारित और आक्रामक मंडल राजनीति की बराबरी करने की कोशिश करके भी गलती की. समीकरणों का ध्यान रख प्रत्याशी उतारने की कवायद में बीजेपी लालू-नीतीश गठबंधन से अलग दिख पाने में नाकाम रही और सवर्ण जातियों के अपने मूल वोटों से भी हाथ धो बैठी. लालू-नीतीश गठबंधन ने सवर्ण जातियों के चार उम्मीदवार मैदान में उतारे थे और वे सभी जीत गए. इससे यह राय पुख्ता हुई कि पारंपरिक रूप से बीजेपी समर्थक माने जाने वाले सवर्ण वोटर भी पाला बदल सकते हैं. एक बीजेपी विधायक ने कहा, “आपने कैसे सोच लिया कि यादव एक बार फिर लालू को छोड़कर बीजेपी से हाथ मिला लेंगे? आखिर मोदी के मंत्रिमंडल में बिहार का एक भी यादव मंत्री नहीं है. इतना ही नहीं, बीजेपी के घोषित बैकवर्ड-समर्थक झुकाव के चलते छपरा के राजपूत वोटरों ने आरजेडी उम्मीदवार का समर्थन किया.”