उनके पास दिल्ली में छह इटैलियन रेस्तरां हैं लेकिन उन्हें खुद दाल, चावल और भिंडी पसंद है. ऋतु डालमिया ने दिल्ली का पहला इटैलियन रेस्तरां मेज्जालुना 21 साल की उम्र में खोला.
इसकी शुरुआत उन्होंने 5 लाख रु. से की, जिसे उन्होंने अपने पिता नटवर डालमिया के मार्बल और ग्रेनाइट बिजनेस में हाथ बंटाकर कमाया था. उनका कहना है कि यह रेस्तरां दो साल में बंद हो गया क्योंकि मार्केट इटैलियन फूड के लिए तैयार नहीं था.

उन्होंने 1999 में साउथ दिल्ली में दिवा खोला. इन रेस्तरांओं की स्वामी कंपनी रिगा फूड का कारोबार 2012-13 में 15 करोड़ रु. था. वे रिगा फूड की को-फाउंडर हैं. डालमिया को उम्मीद है कि 2013-14 में कारोबार 18.5 करोड़ रु. हो जाएगा.
कंसल्टेंसी टेक्नोपैक की प्रेसिडेंट सलोनी नांगिया का कहना है, ''पास्ता, पिज्जा भारत में काफी पहले से हैं पर लोग और तरह के क्यूजीन की मांग करने लगे हैं.” डालमिया इटैलियन क्यूजीन पेश करने के मामले में ट्रेंड सेटर साबित हो रही हैं.