scorecardresearch
डार्क मोड

नेटवर्किंग की माहिर

बयालिस वर्षीया कृतिका रेड्डी हिंदुस्तान में फेसबुक की पहली कर्र्मचारी थीं और अब वे फेसबुक इंडिया के सबसे ऊंचे पद पर बैठी हैं.

अपडेटेड 10 सितंबर , 2013
बयालिस वर्षीया कृतिका रेड्डी हिंदुस्तान में फेसबुक की पहली कर्मचारी थीं और अब वे फेसबुक इंडिया के सबसे ऊंचे पद पर बैठी हैं. वे कहती हैं कि उनकी कंपनी महिलाओं को अवसर देने में विश्वास करती है.

कंपनी ने कुछ महिलाओं को उस वक्त लीडरशिप की जिम्मेदारी सौंपी, जब वे गर्भवती थीं. वे कहती हैं, ''लोग अब फेसबुक को सोशल नेटवर्किंग के प्लेटफॉर्म की बजाय व्यावसायिक लक्ष्य के रूप में देख रहे हैं. मेरा मकसद बड़े ब्रांडों के साथ जुडऩा है, ताकि हम उनके लक्ष्य और चुनौतियों को समझ सकें और यह कि फेसबुक उनके लिए कैसे मददगार हो सकता है.”

कृतिका इंटरनेट ऐंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की वाइस चेरयरमैन भी हैं. जून अंत तक भारत में फेसबुक के 8.2 करोड़ सक्रिय यूजर्स थे.

ADVERTISEMENT
Advertisement