scorecardresearch

अर्चना हिंगोरानी: हर वक्त की धुन

47 वर्षीया हिंगोरानी कहती हैं, ''सबसे अनिवार्य शर्त यह सुनिश्चित करना था कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक वातावरण में भी हमारा निवेश सफल हो.”

अपडेटेड 10 सितंबर , 2013
जब आर्थिक और राजनैतिक हालात लगातार कमजोर होते जा रहे हैं, आइएलऐंडएफएस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स लिमिटेड की सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अर्चना हिंगोरानी ने अपने फंड को नए उभरते हुए क्षेत्रों में निवेश करने और मौजूदा कंपनियों में हुए निवेश पर सही निगाह रखने की कोशिश की है.

47 वर्षीया हिंगोरानी कहती हैं, ''सबसे अनिवार्य शर्त यह सुनिश्चित करना था कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक वातावरण में भी हमारा निवेश सफल हो.” कंपनी ने अभी हाल ही में इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट के क्षेत्र में 1,200 करोड़ रु. का निवेश किया है. 2012 में कंपनी ने 30 करोड़ डॉलर इकट्ठा करने के लिए पश्चिम एशिया पर केंद्रित अपना पहला इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया. हिंगोरानी के लिए काम बौद्घिक प्रेरणा की तरह है.
Advertisement
Advertisement