scorecardresearch

प्रतिभाशाली ब्रांड मैनेजर

44 वर्षीया दुबाश ने चार तरह के उत्पादों को लिया—उपभोक्ता उत्पाद, फर्नीचर, उपकरण और प्रॉपर्टी.

अपडेटेड 10 सितंबर , 2013
वर्ष 2006 में गोदरेज समूह ने अपनी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रांड ऑफिसर तान्या दुबाश के नेतृत्व में ब्रांड वैल्यूएशन शुरुआत की.

44 वर्षीया दुबाश ने चार तरह के उत्पादों को लिया—उपभोक्ता उत्पाद, फर्नीचर, उपकरण और प्रॉपर्टी. उन्होंने इन चारों का एक समूह बनाकर इन्हें गोदरेज के 'हीरो’ उत्पादों के रूप में प्रचारित किया, जो अपने उपभोक्ताओं को बेहतर जीवन शैली देता है. इसकी टैगलाइन थी-

 'ब्राइटर लिविंग.’ पिछले वर्ष दुबाश ने 'ब्राइटर लिविंग’ को इनोवेशन की शुरुआत के साथ एक कदम और आगे बढ़ाया है. इसके तहत गोदरेज ग्रुप बिल्कुल नए किस्म के उपभोक्ता उत्पाद बाजार में लेकर आएगा. कंपनी का नया एड कैंपेन है: ''आइडियाज दैट मेक लाइफ ब्राइटर.” (आइडिया, जो जिंदगी को रोशन करते हैं.)
Advertisement
Advertisement