●स्टार किड होना आपके लिए आसान रहा या फिर कठिन साबित हुआ?
ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसकी वजह से कुछ खास सहूलत रही. लेकिन शुरुआत के बाद आगे टिकना तो अपने दमखम पर ही निर्भर करता है. फेमस माता-पिता या किसी नामी परिवार से ताल्लुक रखना एक बात है, पर खुद नाम कमाना अलग बात है.
●इन चुनौतियों का मुकाबला कैसे किया?
मैंने हमेशा एक चीज में विश्वास किया है कि मेरी अलग पहचान है और मुझे निडर होकर सपनों को हासिल करना है. दुनिया में जहां हर कदम पर तुलना और दबावों का सामना करना पड़ता है, सबसे जरूरी यही है कि आप अपने प्रति ईमानदार रहें और वही करें जिससे सचमुच खुशी मिलती हो.
●अभी आप क्या करने में व्यस्त हैं?
पिछले साल इतनी सारी फिल्मों की रिलीज के बीच मुझे सांस लेने की फुर्सत नहीं मिली. इस साल, लोग सोच रहे हैं कि आखिर मैं कर क्या रही हूं. खुद में स्थिरता लाने की कोशिश कर रही हूं. अब मैं ऐसे मोड़ पर हूं, जहां मैं ऐसा काम करना चाहती हूं जो मैंने अभी तक नहीं किया है.
●आप किस तरह के प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं?
एग्जिटविज्म, जिसके बारे में मैं जल्द ही जानकारी साझा करूंगी....स्त्री-2 अगले साल के शुरू में रिलीज होगी जो मेरे दिल के काफी करीब है. पंकज पाराशर की चालबाज है, जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं. कुछ क्लासिक फिल्मों की रीमेक बन रही हैं, उनमें होना गर्व की बात होगी.

