scorecardresearch

महेश भट्ट मुझे देखते ही रह गए

अभिनेता प्रशांत नारायणन की फिल्म आ रही है चिड़ियाखाना. उनसे मर्डर-2 समेत दिल्ली, थिएटर और पूरे सफर पर बातचीत

अभिनेता प्रशांत नारायणन
अभिनेता प्रशांत नारायणन
अपडेटेड 9 जून , 2023

 पीयूष मिश्रा और मैं

दिल्ली में वे 1990 के आसपास के दिन थे. कॉलेज के बाद क्लर्क की नौकरी लग गई. मंडी हाउस का नाम सुना करता था. वहीं ऐक्ट वन से जुड़ा. पीयूष मिश्रा, एनके शर्मा, आशीष विद्यार्थी से मिला. उनके साथ होली, जब शहर हमारा सोता है और चौबोली जैसे प्ले किए. पीयूष ने इस दौर में बनाए कई गाने बाद में फिल्मों में इस्तेमाल किए. पीयूष मेरे किरदार के लिए गाया करता था.

 सिनेमा का संघर्ष और मैं

केतन मेहता की सरदार पटेल के आर्ट डायरेक्शन का जिम्मा संभाल रहे समीर चंदा ने किसी प्रोजेक्ट में काम के लिए मुझे मुंबई बुलाया. उन्हें अंदाजा न था कि मैं तुरंत आ जाऊंगा. तो मेरे रहने की भी कोई व्यवस्था न थी. दो रात मैं राजकमल स्टूडियो की कैंटीन में सोया. फिर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के चाणक्य में कॉस्टयूम किया. प्ले भी डायरेक्ट करने शुरू किए. मैं थोड़ा-थोड़ा हर डिपार्टमेट के बारे में जान लेना चाहता था. मैं ऐक्टर नहीं प्रोड्यूसर बनना चाहता था.

 अनुराग कश्यप और मैं

मुंबई में मैंने खुद का थिएटर ग्रुप ऐक्टर्स सिंडीकेट बनाया. अनुराग कश्यप वगैरह इसमें थे. उसने साथ ही लिखना शुरू किया. परिवर्तन सीरियल डायरेक्ट कर रहे भरत रंगाचारी को उसने हमारा प्ले बड़े भाईसाहब दिखाया. भरत तो वह अच्छा लगा. उन्होंने अनुराग से मेरे बारे में पूछा कि क्या मैं ऐक्टिंग करता हूं? अनुराग ने मना किया. फिर भी भरत ने मुझे खोजकर परिवर्तन में मुझे लिया.

 महेश भट्ट और मैं

महेश भट्ट मुझे कई बार बुला चुके थे. पर जब उन्होंने मर्डर 2 के लिए बुलाया तो पिचिंग बहुत अच्छी थी. उन्होंने, मोहित सूरी और शगुफ्ता रफीक ने स्क्रिप्ट सुनाई. और जब मैंने अनारकली पहनी तो भट्ट देखते ही रह गए. शूट के दूसरे-तीसरे दिन मैंने मोहित को बोला कि भट्ट वगैरह से कह दो अब सेट पर मत आया करें. वे कई सारे सुझाव देते रहते थे.

-अनुभव

Advertisement
Advertisement