scorecardresearch
डार्क मोड

मैंने पेशंस से काम लिया: आयुष्‍मान खुराना

आयुष्मान ने विकी डोनर से बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्म हिट रही. हाल में 10 करोड़ रु. के बजट से बनी उनकी नौटंकी साला भी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 19 करोड़ रु. की कमाई कर चुकी है. उनसे हुई बातचीत के अंश.

अपडेटेड 28 अप्रैल , 2013

आयुष्मान ने विकी डोनर से बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्म हिट रही. हाल में 10 करोड़ रु. के बजट से बनी उनकी नौटंकी साला भी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 19 करोड़ रु. की कमाई कर चुकी है. उनसे हुई बातचीत के अंश.

रिलीज के लिए आइपीएल सीजन ही क्यों?
इत्तेफाक है. विकी डोनर भी आइपीएल के दौरान रिलीज हुई और अब नौटंकी साला. 

अब अगला प्रोजेक्ट?
सोनम कपूर के साथ यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म कर रहा हूं. यह पहली दोनों फिल्मों से एकदम अलग है. यशराज के साथ मैंने तीन फिल्मों की डील की है. अभी तक कम बजट की फिल्में की हैं. लेकिन असली परीक्षा तो अब होगी.

अपनी कामयाबी में आप अपनी गायकी का भी हाथ मानते हैं?
हां, मुझे फायदा होता है, फिल्म आने से पहले अच्छा सेटअप हो जाता है.

आपने रेडियो से फिल्मों तक का लंबा सफर तय किया है?
बिलकुल. मैंने हमेशा पेशंस से काम लिया है. जब अच्छा मौका मिला तभी फिल्मों का रुख किया.

स्क्रिप्ट चुनते समय क्या ध्यान में रखते हैं?
स्टोरी और डायरेक्टर का विजन.

ADVERTISEMENT
Advertisement