scorecardresearch

आवरण कथाः फैलते पंख

मधुर सफलता एयर इंडिया की बोली जीतने के बाद भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि उनके गुरु और टाटा संस के संस्थापक जेआरडी अगर आज हमारे बीच होते तो फूले न समाते.

रतन टाटा
रतन टाटा
अपडेटेड 8 नवंबर , 2021

4. रतन टाटा, 83 वर्ष
चेयरमैन एमेरिटस, टाटा संस

क्योंकि  टाटा ट्रस्ट्स, जिसके वे अध्यक्ष हैं, महामारी के दौरान बहुत सक्रिय रहा. 500 करोड़ रुपये की शुरुआती मदद दी, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के चार सरकारी अस्पतालों को कोविड-19 उपचार केंद्रों में अपग्रेड करके उन्हें राज्य सरकारों को सौंप दिया.

और स्वास्थ्य पेशेवरों की सहायता के लिए हैदराबाद में सीएमसी वेल्लोर और केयर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के साथ गठजोड़ किया. विशेष रूप से तैयार मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 2,340 से अधिक अस्पतालों के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया

क्योंकि टाटा ट्रस्ट्स ने कोविड-19 के बाद प्रवासी कामगारों की सहायता के लिए एक सहायता कार्यक्रम चलाकर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा. परियोजना के तहत लगभग 16 लाख परिवारों को पंजीकृत किया गया था, 19 लाख आवेदन जमा किए और 125 करोड़ रुपये का मौद्रिक लाभ प्रदान किया गया था

क्योंकि नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक, टाटा समूह के सभी निर्णयों पर पिछले साल उनकी स्वीकृति की मुहर लगी थी, जिसमें एयर इंडिया के लिए बोली लगाने का फैसला भी शामिल था और समूह ने 8 अक्तूबर को इसे हासिल भी कर लिया

अधूरा प्रेम अविवाहित रहने का फैसला करने वाले टाटा 1960 के दशक में जब लॉस एंजिल्स में एक आर्किटेक्ट के रूप में काम करते थे तब उन्होंने वहां मिली एक महिला से शादी लगभग कर ही ली थी. लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध के कारण उस महिला के माता-पिता अपनी बेटी के भारत जाने की बात से नाखुश थे 

मधुर सफलता एयर इंडिया की बोली जीतने के बाद भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि उनके गुरु और टाटा संस के संस्थापक जेआरडी ''अगर आज हमारे बीच होते तो फूले न समाते’’

मुख्य परामर्शदाता ओला इलेक्ट्रिक, क्योरफिट, फर्स्टफ्राई और अर्बन कंपनी सहित 20 से अधिक भारतीय कंपनियों में व्यक्तिगत निवेश के साथ स्टार्ट-अप के लिए एक बड़े संरक्षक की भूमिका निभा रहे हैं.

Advertisement
Advertisement