scorecardresearch

आवरण कथाः श्रीमान दानवीर

महामारी की शुरुआत में, विप्रो, विप्रो एंटरप्राइजेज और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने मिलकर कोविड राहत कार्यों के लिए 1,125 करोड़ रुपए के दान की प्रतिबद्धता जताई.

अजीम प्रेमजी
अजीम प्रेमजी
अपडेटेड 8 नवंबर , 2021

8. अजीम प्रेमजी, 76 वर्षसंस्थापक अध्यक्ष, विप्रो 

क्योंकि  उन्होंने 7,904 करोड़ रुपए के दान के साथ 2020 एडेलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है

क्योंकि कुछ अंतरराष्ट्रीय सौदे करते हुए, विप्रो ने मार्च में ब्रिटेन की प्रबंधन और तकनीकी परामर्श फर्म कैप्को को 1.5 अरब डॉलर (11,250 करोड़ रुपए) में खरीदा.

उसने पिछले दिसंबर में 70 करोड़ डॉलर (5,250 करोड़ रुपए) में अग्रणी जर्मन होलसेल फर्म मेट्रो एजी की आइटी इकाइयों और इस साल अप्रैल में साइबर सुरक्षा प्रदाता ऑस्ट्रेलियाई फर्म एक्विजपयन और क्वालिटी इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता डेवऑप्स का अधिग्रहण किया

क्योंकि कंपनी ने अगले तीन वर्षों में क्लाउड प्रौद्योगिकियों, क्षमताओं, अधिग्रहण और साझेदारी में 1 अरब डॉलर (7,500 करोड़ रुपये) के निवेश की योजना बनाई है

क्योंकि महामारी की शुरुआत में, विप्रो, विप्रो एंटरप्राइजेज और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने मिलकर कोविड राहत कार्यों के लिए 1,125 करोड़ रुपए के दान की प्रतिबद्धता जताई और मई 2021 में टीकाकरण की दिशा में अपने योगदान को बढ़ाने के लिए, रकम को बढ़ाकर 2,125 करोड़ रुपए कर दिया.

क्या आप जानते हैं? केवल 2 रुपए प्रति सप्ताह के साथ उनके दादा एम.एच. हाशम प्रेमजी ने चावल व्यापार के सबसे बड़े व्यवसायों में से एक को खड़ा किया था, जो 75 साल बाद कई अरब डॉलर के विविध उद्यम के रूप में विकसित हुआ.

Advertisement
Advertisement