scorecardresearch

आवरण कथाः कारोबारी सरगर्मी

गोयल ने जोर देकर कहा कि कोविड जब अपने चरम पर था, उस दौरान भी भारत ने अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का पालन किया. उन्होंने कहा कि यह एक प्रमुख कारण है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हमें महत्व देते हैं

पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग; उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण; और कपड़ा मंत्री
पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग; उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण; और कपड़ा मंत्री
अपडेटेड 8 नवंबर , 2021

महामारी के बाद भारत न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर रहा है, बल्कि विकास की गति को भी तेज कर रहा है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि एक स्थायी ईकोसिस्टम निर्माण के लिए सरकार के किए गए प्रयासों की वजह से दुनिया भारत को व्यापार और वाणिज्य के लिए एक विश्वसनीय और योग्य भागीदार के रूप में देख रही है.

गोयल का कहना है कि भारत ने कोविड व्यवधानों को एक अवसर के रूप में लिया और इसका इस्तेमाल आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनने की रणनीति बनाने के लिए किया है. अनुकूल व्यापार वार्ताएं, बुनियादी ढांचे के निर्माण और नीति निर्माण में स्थिरता पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार भारत को वैश्विक व्यापार गंतव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन, केकेआर इंडिया के चेयरमैन संजय नायर और स्नैपडील के सीईओ कुणाल बहल जैसे व्यापार क्षेत्र के दिग्गजों ने भी अपने विचार रखे.

अहम बातें

सरकार ने एयर इंडिया की बिक्री को आगे बढ़ाकर विनिवेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है

कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ, संयुक्त अरब अमीरात के साथ एफटीए को अंतिम रूप देने के लिए वार्ता आखिरी चरणों में है

पीएलआइ, व्यवसायों को नियंत्रित करने वाले विभिन्न कानूनों को अपराध श्रेणी से बाहर करने, नीतियों में स्थिरता जैसे परिवर्तनों के साथ निवेश को सुविधाजनक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं

व्यवसायों और कृषि पर प्रभाव का विश्लेषण करते हुए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर विचार किया जाता है; माल की आवाजाही (घरेलू के साथ-साथ निर्यात के लिए भी) को सुविधाजनक बनाने के लिए नियमों और शुल्कों पर फिर से काम किया जा रहा है

गोयल ने जोर देकर कहा कि कोविड जब अपने चरम पर था, उस दौरान भी भारत ने अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का पालन किया. उन्होंने कहा कि यह एक प्रमुख कारण है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हमें महत्व देते हैं

चीन से बाहर जाने वाले निवेशों से भारत को लाभ पर

''हम इस तरह नहीं सोचते. हमारी नीतियां भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए और भारत को बाकी दुनिया के वास्ते एक विश्वसनीय भागीदार बनाने की खातिर क्या महत्वपूर्ण है, उसे ध्यान में रखकर तैयार और डिजाइन की गई हैं...''

एयर इंडिया को टाटा के खरीदने पर

''अगर मैं इन्वेस्टमेंट बैंकर वाले अपने पुराने चश्मे से फिर से देखूं, तो मैं कहूंगा कि यह एक अद्भुत खरीद सौदा है. टाटा समूह के इसकी कमान संभालने से मुझे लगता है कि 'महाराजा' सुरक्षित हाथों में है''

क्या आप जानते हैं: पीयूष गोयल पहले भारतीय वाणिज्य मंत्री हैं जो जी20, जी7 आदि जैसे बहुपक्षीय मंचों पर प्रधानमंत्री के शेरपा (प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति) बने हैं

Advertisement
Advertisement