scorecardresearch

यह एक अभूतपूर्व परिस्थिति है और भारत के पास...

होटलों और नई दिल्ली में सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल के मालिक अर्जुन शर्मा, सीआइआइ और उद्योग के अन्य हितधारकों के साथ एक योजना तैयार कर रहे हैं जिसे सरकार के सामने रखा जाएगा.

अर्जुन शर्मा
अर्जुन शर्मा
अपडेटेड 25 मार्च , 2020

अर्जुन शर्मा 54 वर्ष

चेयरमैन, सेलेक्ट ग्रुप, दिल्ली

यात्रा प्रतिबंध, वीजा प्रतिबंध आदि बताते हैं कि कोविड-19 प्रकोप ने यात्रा और पर्यटन उद्योग पर सबसे ज्यादा प्रहार किया है. कन्फेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) का कहना है कि यह पर्यटन को प्रभावित करने वाले अब तक के सबसे खराब संकटों में है. आइटीसी और इंडियन होटल्स जैसे बड़े चेन ने संशोधित कैंसलेशन नीतियों के साथ ई-मेल भेजे हैं जिनमें रिजर्वेशन नीतियों में लचीलापन और सर्वोत्तम स्वच्छता वाली बातें हैं.

होटलों और नई दिल्ली में सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल के मालिक अर्जुन शर्मा, सीआइआइ और उद्योग के अन्य हितधारकों के साथ एक योजना तैयार कर रहे हैं जिसे सरकार के सामने रखा जाएगा. इसमें वेतन के लिए एक प्रत्यक्ष पैकेज; ऋण को आगे बढ़ाने ताकि वे एनपीए न बनें; और उत्पाद शुल्क में छूट जैसी सिफारिशें हो सकती हैं. ठ्ठ

सत्कार का बुरा दौर

-आर्थिक मंदी के कारण घरेलू पर्यटकों का पर्यटन बजट पहले से ही घटा हुआ था—दिसंबर की छुट्टियों वाले सीजन में करीब 40-50 फीसद की गिरावट देखी गई

-अप्रैल-जुलाई के छुट्टियों के सीजन में तो कारोबार पूरी तरह ठप हो जाने की आशंका है

-चीन, भारत के पर्यटन का प्रमुख बाजार है; पहली मार तो चीन के यात्रा प्रतिबंधों से पड़ी

-वीजा प्रतिबंधों के कारण मार्च में होटलों की करीब 80 फीसद बुकिंग कैंसल हुई है

4.6

अरब डॉलर

के कारोबार का अनुमान था विदेशी सैलानियों से 2020 में. सीआइआइ का अनुमान, कुल पर्यटन व्यवसाय का 60-65 फीसद कारोबार अक्तूबर और मार्च के बीच होता है

40

फीसद

की गिरावट ग्राहकों में पांच दिनों में 16 मार्च तक, भारत के होटल और रेस्तरां संघों के फेडरेशन के अनुसार

80

फीसद

कैंसलेशन मार्च में सभी होटलों में, सीआइआइ के अनुसार

***

Advertisement
Advertisement