घर से काम करना हम में से अधिकतर का ख्वाब होता है, क्यों सही कहा न? अब जरा फायदों पर गौर फरमाएं: रोजाना आने-जाने में समय की बर्बादी से बचना, ड्रेस कोड का चक्कर नहीं, ऑफिस की ध्यान बंटाने वाली बातों से दूर, और देर तक सोने की आजादी! अब यह असंभव नहीं है. घर से काम करने पर टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई बातें हैं जिनका खास ख्याल रखे जाने की जरूरत है.
दूर रखें दर्द घर से काम का मतलब ढेर सारी फोन कॉल्स हैं-और अपने कान से फोन लगाए रखना गर्दन में दर्द पैदा कर सकता है. एक अच्छा स्टीरियो हैंड्स फ्री खरीदें, जैसे सेनही़ज़र एमएम100 या प्लेनट्रॉनिक्स बैकबीट 903+ चुन सकते हैं. इनके जरिये आप घंटों आसानी से बातचीत के साथ ही कॉल्स के बीच में अपने लैपटॉप से स्टीरियो म्युजिक का लुत्फ भी सकते हैं.गर्मी पर पाएं काबू आप जानते हैं कि ओवरहीट लैपटॉप के ज्यादा समय तक संपर्क में रहने से आपको भी नुकसान होता रहता है. अगर आप डेस्क के बजाए सोफा या काउच से ज्यादा काम निबटाते हैं तो लैपटॉप कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें. ये बेल्किन और लॉजीटेक समेत कई कंपनियों के आते हैं. जैसे, बेल्किन का कूलिंग हब न सिर्फ इन-बिल्ट पंखे के जरिये हवा से लैपटॉप कूल करते हैं बल्कि यूएसबी 2.0 के चार पोर्ट भी देते हैं, जिन्हें माउस या फ्लैश ड्राइव के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है. या लॉजिटेक एन700 को देखें. इसमें स्टीरियो स्पीकर भी लगे होते हैं.क्लाउड अपनाएं ऑफिस से दूर बैठकर काम करने के अपने नुकसान भी हैं-आपके हार्डवेयर में दिक्कत आने पर आइटी स्टाफ नहीं होता है. अच्छी बात यह कि क्लाउड आधारित प्रोडक्टिविटी सुट्स जैसे माइक्रोसॉफ्ट, ज़ोहो और गूगल, और स्काइ ड्राइव तथा ड्रॉपबॉक्स के जरिये आप मुफ्त में या पैसा देकर फायदा ले सकते हैं. या फिर बहुत ही मामूली मासिक सब्सक्रिप्शन के आधार पर सर्विस ले सकते हैं. क्लाउड आधारित सुट्स का फायदा अन्य सहभागियों के साथ संपर्क और कंटेंट को साझा करने की सुविधा के रूप में भी है. अगर आप उनसे वायरलैस ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जरिये जुड़ते हैं तो वे हर समय आपकी एक या सभी डिवाइस के लिए भी मौजूद रहेंगे.सेहतमंद रहें कसरत का समय नहीं है? घर से काम करने का मतलब कतई यह नहीं है कि आप फिट नहीं रह सकते. मिनी होम एक्सरसाइज साइकिल आपको अपने डेस्क पर काम करते रहने के दौरान दिल को मजबूत रखने का मौका देती है. इसकी कीमत वाजिब है और यह आपके टेबल के नीचे सेट बैठती है (http://bit.ly/gjXSWM). सेहत को लेकर जागरूक लोगों के लिए फिटबिट अल्ट्रा डिवाइस भी बढ़िया विकल्प है. यह आपके हर कदम को आंकती है और बताती है कि आपने कितनी कैलॉरी खर्च की है, आपने कितने अच्छे से नींद ली. आप डाटा को आइफोन या वेब पर अपलोड कर सकते हैं, और जान सकते हैं कि आपको कहां सुधार करने की जरूरत है. नोट्स बनाने में कारगर अगर आपके काम में लंबी फोन कॉल्स और नोट लेना जुड़ा है तो स्मार्ट पेंस की लाइवस्क्राइब सीरीज को आजमाएं. ये शानदार पेन आप जो भी सुनते, कहते और लिखते हैं, उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और ये आपकी ऑडियो रिकॉर्डिंग को नोट्स के साथ जोड़ देते हैं. जब आपको संबंधित सूचना की दरकार हो, आपने लिखा है उस पर सिर्फ टैप करना है.खरीदें टेबलेट या स्मार्टफोन घर से काम करने वालों के लिए टेबलेट बेहतरीन उपकरण है. जब भी टेबलेट लें तो लक्सा2 एच4 स्टैंड जरूर खरीदें. यह आपके आइपैड या किंडल या अन्य किसी टेबलेट/ई-रीडर को डेस्क पर सुरक्षित रखता है. इस तरह आप अपने ई-मेल या स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं और सही एप के साथ अपनी डेस्कटॉप एप्लीकेशंस को टेबलेट पर ले सकते हैं.मेरा ऑफिस, मेरे घर में: मजा घर से काम करने का
ऐसी कई टेक्नोलॉजी अब मौजूद हैं जो आपके लिए घर से काम करने को बनाती हैं आसान और कारगर.

