scorecardresearch

चुनाव का वक्‍त है, इसलिए जाति पूछिए पित्रोदा की

उन्हें राजीव गांधी ने टेक्नोलॉजी के प्रतीक पुरुष के रूप में बढ़ावा दिया. लेकिन राहुल गांधी की नजर में सैम पित्रोदा की जाति सबसे महत्वपूर्ण है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के घोषणापत्र जारी करने के समय पित्रोदा की मौजूदगी सबको हैरत में डालने वाली थी.

सैम पित्रोदा और कपिल सिब्बल
सैम पित्रोदा और कपिल सिब्बल
अपडेटेड 9 फ़रवरी , 2012

उन्हें राजीव गांधी ने टेक्नोलॉजी के प्रतीक पुरुष के रूप में बढ़ावा दिया. लेकिन राहुल गांधी की नजर में सैम पित्रोदा की जाति सबसे महत्वपूर्ण है.

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के घोषणापत्र जारी करने के समय पित्रोदा की मौजूदगी सबको हैरत में डालने वाली थी. ऐसे में इस पर खास ताज्‍जुब नहीं होना चाहिए.

राहुल गांधी यह बताकर ओबीसी मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं कि कांग्रेस ने किस तरह से ओबीसी (बढ़ई) जाति के सैम को बढ़ावा दिया है. सैम कहते हैं, ‘मैं विश्वकर्मा का बेटा हूं और मुझे इस पर गर्व है.’ उन्हें मालूम है कि कब क्या कहना है.

Advertisement
Advertisement