ओडिशा में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है. चुनाव आयोग ने भी सारी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. राज्य की तीन बड़ी पार्टियों ने जीत दर्ज कराने के लिए लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हैवीवेट्स मैदान में उतारें हैं. ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ होते हैं. इस चरण में 6 लोकसभा तथा 42 विधानसभा सीटों पर बीजेपी, बीजेडी, कांग्रेस, अन्य दलों व निर्दलीय लोग मैदान में हैं. लोगों का मुख्य फोकस भुवनेश्वर, कटक, पुरी पर ज्यादा है. इसके अलावा संबलपुर, ढेंकानाल और क्योंझर लोस क्षेत्र में मतदान होगा.
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में दो पूर्व ब्यूरोक्रेट्स मैदान में हैं. ये पहली बार मैदान में हैं. नवंबर 2018 में आईएएस से स्वैच्छा निवृत्ति लेकर भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर अपराजिता सारंगी चुनाव मैदान में हैं तो उन्हें चुनौती देने वाले मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे रिटायर्ड आईपीएस अरुप पटनायक को बीजेडी ने उतारा है. कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सीपीएम के जनार्दन पति भी मैदान में हैं. दोनों का गणित प्रभावित कर सकते हैं. एक अन्य रिटायर्ड आईपीएस पूर्व डीजीपी प्रकाश मिश्रा को बीजेपी ने कटक लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया है. वह बीजेडी के भर्तर्हरि महताब को चुनौती दे रहे हैं. पुरी में बीजेपी के टीवी डिबेट्स के सुपरस्टार संबित पात्रा मैदान में हैं जो तीन बार बीजेडी एमपी रहे सुप्रीमकोर्ट के वकील पिनाकी मिश्रा को टक्कर दे रहे हैं. अपने निराले प्रचार अंदाज के कारण संबित सुर्खियां बटोर रहे हैं. कटक से कांग्रेस ने पंचानन कानूनगो, पुरी से सत्यप्रकाश नायक से उतारा है. वहीं तीसरे चरण की विधानसभा सीट से मैदान में डटे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक, अनंतकुमार जेना, मंत्री सुशांत सिंह, अशोक पंडा, अरविंद धलई, राजेंद्र साहू, विभुति बलवंतराय, ज्योतिंद्र नाथ मित्रा बीजेडी से मैदान में हैं.
संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेडी के नलिनीकांत प्रधान, बीजेपी नीतेश गंगदेव और कांग्रेस शरत पटनायक मैदान में हैं. इस सीट पर सात विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव भी लोकसभा चुनाव पर इम्पैक्ट डालेंगे. क्योंझर से बीजेडी की चंद्राणी मुर्मू का वीडियो जारी होने के बाद वह चर्चा में आ गयीं. इस वीडियो को मार्फ़्ड बताया गया. चार गिरफ्तारियां भी हुईं. वह बीजेपी के अनंत नायक और कांग्रेस के फकीर मोहन नायक को टक्कर दे रही हैं. ढेंकानाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी रुद्र नारायन पाणी, कांग्रेस के हैवीवेट केपी सिंह देव व बीजेडी के महेश साहू मैदान में हैं. इस क्षेत्र में त्रिकोणीय लड़ाई है.
***

