scorecardresearch

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर हुई 55

दिल्ली में कंटेनमेंट इलाकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. शुरुआत में घोषित हुए 20 इलाकों से बढ़कर मंगलवार रात 11 बजे तक 55 हो गई.

कंटेनमेंट जोन
कंटेनमेंट जोन
अपडेटेड 15 अप्रैल , 2020

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 20 से बढ़कर 55 हो गई है. इस बीच कंटेनमेंट एरिया में सैनेटाइजेशन जारी है. दिल्ली सरकार इन सभी इलाकों को कोरोना संक्रमण के लिहाज से रेड जोन मान रही. इनमें लगातार सेनेटाइजेशन जारी है. इन इलाकों में ऑपरेशन शील्ड (SHIELD)लागू है.

कंटेनमेंट जोन के सभी इलाकों को सील्ड (S.H.I.E.L.D) किया गया है. इसमें एस (S)का मतलब संक्रमित इलाके को सील करना, एच(H) का मतलब होम क्वारंटीन करना, आइ (I)का मतलब ऐसे लोगों को आइसोलेट एवं ट्रेस करना जो किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हों. ई (E) का मतलब एसेंशियल कमोडिटी की सप्लाई जारी रहेगी.एल (L) का मतलब लोकल सैनेटाइजेशन और डी (D) का मतलब डोर टू-डोर लोगों का चेकअप.

Advertisement
Advertisement