scorecardresearch

ईरान से एयर लिफ्ट कर लाए गए अपने ही छात्रों को लेने से जम्मू कश्मीर सरकार का इनकार

घर लौटने को बेसब्र छात्रों को समझाने में प्रशासन व सेना को आया पसीना. जम्मू कश्मीर सरकार ने कहा ईरान से लाए गए छात्रों को लॉक डाउन समाप्त होने तक रखा जाए जैसलमेर में.

ईरान से भारत लाए गए लोग
ईरान से भारत लाए गए लोग
अपडेटेड 10 अप्रैल , 2020

जम्मू कश्मीर सरकार ने ईरान से 16 मार्च को एयर लिफ्ट कर जैसलमेर लाए गए 53 छात्रों में से अपने राज्य के 47 छात्रों को फिलहाल लेने से इनकार कर दिया है. जैसलमेर में सेना के वेलनेस सेंटर में रहने वाले इन छात्रों में से कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया. इनका 14 दिनों का क्वारन्टीन टाइम भी पूरा हो चुका है

सेना इन्हें वापस भेजने की इच्छुक थी जिला कलेक्टर से इन्हें वापस जम्मू कश्मीर भेजने का अनुरोध किया था इस पर जैसलमेर के जिला कलेक्टर ने इन छात्रों को यहां से बसों में रवाना करने की तैयारी कर जम्मू कश्मीर सरकार को सूचित किया, लेकिन वहां से कहा गया कि फिलहाल इन्हें नहीं भेजे। लॉक डाउन समाप्त होने तक इंतजार किया जाए।

इस की जानकारी मिलने पर यह छात्र काफी उदास हो गए तथा कई की रुलाई फूट पड़ी जिसकी जानकारी मिलने पर जिला प्रषासन की टीम ए.डी.एम की अगुवाई में वहां गई तथा उन्हें मोटिवेट कर समझाईष की व काउंसलिंग के बाद वे मानने को तैयार हो गए.

असल में ईरान से 16 मार्च को भारत लाकर जैसलमेर के मिलिट्री स्टेषन में लाये गए दूसरे बैच के जिन 53 भारतीय नागरिक जिनमें अधिकतर जम्मू कश्मीर कष्मीमेंर के छात्र हैं को फिल्हाल जम्मूकष्मीर सरकार ने जैसलमेर जिला कलेक्टर से इन्हें न भेजने का आग्रह किया हैं तथा वहीं इन्हें क्वारंटाईन में रखने का कहा हैं इसकी पुष्टि करते हुए जिला कलेक्टर नामित मेहता ने बताया कि ईरान से 3 बेचो में लाये गए कुल 484 नागरिको में से दूसरे बैच के 53 भारतीय नागरिक जिनमें अधिकतर छात्र है कि कोरेना की सभी जांच रिपोर्ट नेगिटिव आने पर सेना द्वारा उन्हें डिस्चार्ज करने का निर्णय लेकर जिला प्रषासन से अनुरोध किया था कि ये नागरिक जिन राज्यो के रहने वाले हैं, वहां उनके घर या आसपास के नजदीकी क्षेत्रो में पहुंचाने का कार्यवाही करे.

इस पर जिला प्रषासन द्वारा तैयारियां शुरु की गई थी चूंकि इनमें अधिकतर 47 बच्चे जम्मू कषमीर राज्य के थे, इसको देखते हुवें लॉक डाऊन की परिस्थिति में इन बच्चो को वहां भिजवाने के लिए स्पेशल इंटरस्टेट ट्रान्जिट पास जारी करने के संदर्भ में जम्मू कषमीर प्रषासन से संपर्क साधा था.

उन्होंने बताया कि चूंकि जम्मू कषमीर में कोरेना की संख्या बढ़ती जा रही हैं। इसको देखते हुवें वहां के प्रशासन ने हमसे आग्रह किया कि फिलहाल इन बच्चों हमारे यहां ना भेजे और इन्हें वही कोरेनटाईन में रखे. इसकी जानकारी बच्चो को मिलने पर वे काफी आक्रोषित व सेन्टिमेंटल हो गए। कुछ बच्चे रुवाषे भी हो गए, जिसकी जानकारी मिलने पर जिला प्रषासन की टीम मिल्ट्री स्टेषन पहुंची तथा बच्चो को समझाईष कर यही रहने के लिए राजी किया.

गौरतलब हैं कि इस बैच के अलावा प्रथम बैच के 236 व तीसरे बेच के 195 भारतीय नागरिको में से लगातार पोजिटिव की संख्या बढ़ने पर फिलहाल दोनो बेचो को वापिस क्वारंटाईन में रखा गया हैं तथा दोनो बैचों में अब तक जैसलमेर में निकल आये कुल 29 कोरेना पॉजिटिव भारतीय नागरिको को जोधपुर सिफ्ट किया गया हैं. आज 8 और नए पॉजिटिव केस आए है.

इसी तरह जोधपुर के मिलिट्री स्टेशन में इरान से कुल 552 भारतीय नागरिकों को लाया गया था जिसमें अब तक 21 नागरिक कोएना पॉजिटिव पाए गए.

***

Advertisement
Advertisement