scorecardresearch

पंजाब ने भी बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि, पढ़िए अपने राज्य के ताजा आदेश

कोरोना संकट के दौर में अलग-अलग राज्यों की सरकारें रोजाना व्यवस्था संबंधित नए-नए आदेश जारी कर रही हैं. इंडिया टुडे लगातार इन निर्देशों पर नजर रखे हुए है. किस सरकार ने आज क्या दिया आदेश, आज व्यवस्था में क्या हुए बदलाव? पढ़ें रोज सरकारी आदेशों का अपडेट-

डैशबोर्ड
डैशबोर्ड
अपडेटेड 10 अप्रैल , 2020

ओडिशा के बाद पंजाब लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने वाला दूसरा राज्य बन गया है. जानिए आपके राज्य में शुक्रवार को क्या हुए ताजा आदेश... जानकारी शाम आठ बजे तक मिली सूचनाओं के आधार पर....

उत्तर प्रदेश

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना के संबंध में विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया है. सीएम ने आदेश दिया है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और सहारनपुर में अतिशीघ्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

- संस्थागत क्वारंटीन में रहने वाले ऐसे लोग जिनके 14 दिन पूरे हो गए हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटीव आ रही है तो उन्हें होम क्वारंटीन में भेजने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है.

- मुख्यमंत्री ने आयुष विभाग को कोरोना बचाव व उपचार के लिए एक एप बनाने का निर्देश दिया है.

-कोविड केयर फंड में विदेश से भी सहायता देने की मांग आ रही है. मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एफसीआरए की स्वीकृति के बाद विदेशी नागरिकों से भी उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में आर्थिक सहयोग लेने पर सहमति जातई है.

राजस्थान

-राजस्थान में कोरोना अभियान से संबंधित ड्यूटी पर रहते हुए corona संक्रमण की वजह से राज्य सरकार के किसी भी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित/परिवार को 50 लाख रुपए सहायता दी जाएगी. इनमें पटवारी, ग्राम सेवक, होमगार्ड, आशा कार्यकर्ता और सफाईकर्मियों जैसे जमीनी स्तर तक के कर्मचारी शामिल हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को इस आशय की घोषणा की.

हरियाणा

-कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि राज्य की मंडियों में खरीद के दौरान एक समय में 50 किसान ही मंडी परिसर में रह सकेंगे. मंडियों में गेहूं की खरीद 20 अप्रैल से और चने सरसो की पंद्रह अप्रैल से शुरू होगी.

-खरीद तीस जून तक चलेगी. मंडियों में खरीद के लिए दो टाइम स्लॉट बनाए गए हैं: सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और दोपहर ढाई बजे से शाम छह बजे तक.

मध्यप्रदेश

-राज्य में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना जरूरी

-15 जिलों के 46 हॉटस्पाट सील

-इंदौर में एक दिन में 38 कंटेनमेंट जोन बढ़े अब कुल 98 हुई तादाद

- इंदौर में कोरोना का इलाज कर रहे हर 10वें व्यक्ति की मौत

- बायोवेस्ट एकत्र करने वाले नहीं जाएंगे घर

- बिना पात्रता वाले 32 लाख लोगों को भी मिलेगा राशन, इनके नाम राष्ट्रीय खाद्य़ सुरक्षा सूची में हैं लेकिन रियायती राश लेने की पात्रता नहीं

- जबलपुर में हर ग्राम पंचायत में घर-घर सर्वे होगा, दर्ज होगा कौन किस बीमारी से पीड़ित

छत्तीसगढ़

-राज्य में लापता 52 जमातियों को जल्द तलाशने का दिया हाईकोर्ट ने आदेश

-सालभर 30 फीसदी कम वेतन लेंगे भाजपा विधायक

-किसी भी नजदीकी पीडीएस दुकान से ले सकते हैं राशन

-प्राइवेट स्कूलों में फीस वसूली पर रोक, 608 स्कूल राडार पर

-दूसरे राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के 26 हजार से अधिक लोग

पूरे देश के लिए

-हॉटस्पॉट के इंफ्लुएंजा मरीजों की भी होगी जांच, आइसीएमआर ने बदली रणनीति

-केंद्र ने राज्यों से मंडी कानून में संशोधन कर टैक्स छूट और मंडी के बाहर भी किसानों से खरीद की व्यवस्था करने को कहा

-लॉकडाउन की वजह से पेट्रोल-डीजल की मांग 66 फीसदी और एटीएफ की मांग 90 फीसदी गिरी

-विद्यार्थी 14 तक बदल सकेंगे जेईई मेंस का परीक्षा केंद्र

***

Advertisement
Advertisement