पावर लिस्ट 2014: देश के रसूखदार
अपडेटेड 19 नवंबर , 2014

1/25
नरेश गुजराल, 66 वर्ष, राज्यसभा सदस्य, शिरोमणि अकाली दल बीजेपी के दायरे से बाहर नए गठजोड़ बनाने में वे नरेंद्र मोदी के सबसे अहम मोहरे हैं. आंध्र प्रदेश में टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू को जोडऩे और कर्नाटक में बी.एस. येद्दियुरप्पा की घर वापसी जैसे कई अहम काम उन्होंने ही करवाए. इन्हीं गठजोड़ों की बदौलत 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए का पलड़ा मजबूत हुआ.

2/25
शाहरुख खान, 49 वर्ष, अभिनेता
उनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर पहले सप्ताहांत में सबसे तेजी से 100 करोड़ रु. का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है. इसने दुनिया भर में 81 लाख डॉलर कमाए. यह दुनिया में बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म ओपनिंग है. वे 25 से ज्यादा ब्रांड का प्रचार करते हैं और वेल्थ एक्स के मुताबिक, उनकी ग्लोबल ब्रांड वैल्यू 60 करोड़ डॉलर से ज्यादा है. वे दुनिया में दूसरे सबसे अमीर अभिनेता हैं.

3/25
कपिल शर्मा, 33 वर्ष, स्टैंड-अप कॉमेडियन
वे जनता का मनोरंजन करने वाले कलाकार हैं, जो भारतीयों के आचार-व्यवहार पर चुटीली टिप्पणियां कर के लोगों को हंसाते हैं. शर्मा के शब्दों में ही, ‘‘एक चायवाले से लेकर बीएमडब्ल्यू के मालिक तक हर किसी से मेरा जुड़ाव है.’’

4/25
आदिल जैनुलभाई, 60 वर्ष, कंसल्टेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में उन्हें भारतीय गुणवत्ता परिषद का मुखिया चुना. इस स्वायत्त संस्था को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्रों में माहौल, प्रणालियां, प्रक्रियाएं और कौशल सुधारने का काम दिया गया है. मैकेंजी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और अब इसके वरिष्ठ सलाहकार होने के नाते वे भारत की कई बड़ी कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों को महत्वपूर्ण सलाह देते हैं.

5/25
एन. श्रीनिवासन, 69 वर्ष, क्रिकेट प्रशासक
2013 में सामने आए मैच फिक्सिंग के घोटाले से उपजे हर विवाद से बचते-बचाते आखिरकार अब भी वे अपनी जगह पर बने हुए हैं. उनको हटाए जाने के तमाम प्रयासों के बावजूद भारतीय क्रिकेट पर उनका फौलादी शिकंजा पूरी तरह से कायम है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) का अध्यक्ष बनने वाले वे तीसरे भारतीय हैं.

6/25
चंदा कोचर, 52 वर्ष, बैंकर
भारत में सबसे बड़े निजी बैंक की मुखिया होने के नाते उनकी देखरेख में करीब 152 अरब डॉलर (लगभग 9 लाख करोड़ रु.) की परिसंपत्ति है. 2008 के वित्तीय संकट के बाद के कठिन दिनों से आइसीआइसीआइ बैंक को उबारने और आगे बढ़ाने का श्रेय उन्हीं को दिया जाता है. 2013-14 में बैंक ने अपने नेटवर्क में 653 शाखाएं और 834 एटीएम जोड़े. आइसीआइसीआइ बैंक का 3,753 शाखाओं और 11,315 एटीएम का कुल नेटवर्क भारत में निजी क्षेत्र के बैंकों में आज भी सबसे बड़ा है.

7/25
महेंद्र मोहन गुप्ता और संजय गुप्ता, 73 वर्ष और 51 वर्ष, मीडिया मुगल
उनके अखबार दैनिक जागरण का आज भी हिंदी प्रदेशों में जबरदस्त असर है और उसे भारत का एक प्रमुख दैनिक अखबार माना जाता है. भारतीय पाठक सर्वेक्षण के 2013 के प्रमुख नतीजों के अनुसार इसके 1.55 करोड़ पाठक हैं. जागरण समूह ने अपने लोकप्रिय समाचार पोर्टल और शिक्षा वेबसाइट जागरण जोश से ऑनलाइन दुनिया में जबरदस्त छाप छोड़ी है.

8/25
फली एस. नरीमन, 85 वर्ष, न्यायविद्
जाने-माने न्यायविद न्यायपालिका में अनाचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ अनथक अभियान चलाने के लिए प्रसिद्ध हैं, उन्होंने बहुचर्चित न्यायिक नियुक्ति आयोग विधेयक का खुलकर विरोध किया, जिसमें जजों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था की जगह आयोग गठित करने का प्रावधान है. उन्होंने घोषणा की कि इसे वे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे.

9/25
अर्णव गोस्वामी, 41 वर्ष, न्यूज ऐंकर
उनका शो ‘‘द न्यूज आवर’’ देश का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी डिबेट शो है जो अक्सर दूसरे चैनलों के शो के लिए एजेंडा तय करता है. नेताओं के साथ आक्रामक शैली में बात करने के उनके तरीके ने उन्हें शहरी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया है.

10/25
सुभाष चंद्रा, 63 वर्ष, मीडिया मुगल (35)
पैकेजिंग, एम्यूजमेंट पार्क्स और मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हरियाणा के इस चावल कारोबारी ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज खड़ा किया. उनके चैनलों के 73 करोड़ दर्शक हैं. वे इस उद्योग के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं जिनके 169 देशों में 34 अंतरराष्ट्रीय चैनल हैं.

11/25
अरविंद पानगडिय़ा, 62 वर्ष, अर्थशास्त्री
आम चुनाव से पहले दस साल के विकास मॉडलों पर बौद्धिक हलकों में जो विमर्श हुए, उनमें बीजेपी के पक्ष में सबसे मजबूत आवाजों में पानगडिय़ा के भी तर्क थे. उन्होंने रियायतें देने के मामले में यूपीए की नीति की आलोचना की और गुजरात के विकास मॉडल के गुणों को सूत्रबद्ध करने का काम किया.

12/25
आमिर खान, 49 वर्ष, अभिनेता
तीसरे सीजन में सत्यमेव जयते एक गंभीर सामाजिक प्रयास साबित हो चुका है, जो आम नागरिकों को अपने साथ जोड़ रहा है और लोगों के सोच में बड़ा बदलाव ला रहा है. सर्दियों में रिलीज होने वाली उनकी फिल्म पीके-जिसके पोस्टर में आमिर नंगे बदन दिखाई देते हैं-को रिकॉर्ड सफलता मिलने की उम्मीद की जा रही है, जो एक बार फिर भारतीय सिनेमा की मुख्य धारा की बढ़ती ताकत का सबूत है.

13/25
रजत शर्मा, 58 वर्ष, मीडिया दिग्गज
वे उन चुनिंदा पत्रकारों में से हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अक्सर मिलते रहते हैं. उनके न्यूज शो आज की बात विद रजत शर्मा को उनके आलोचकों की नजर में मोदी सरकार का अनधिकृत बुलेटिन माना जाता है. उनका सबसे लोकप्रिय शो आपकी अदालत जिसमें वे चुटकी लेते हुए अब तक 750 हस्तियों का इंटरव्यू कर चुके हैं, 18 साल से चल रहा है और सबसे सफल टीवी शो में शुमार हो चुका है.

14/25
नरेश त्रेहन, 68 वर्ष, डॉक्टर-उद्यमी
गुडग़ांव के मेदांता मेडिसिटी के सीईओ और प्रबंध निदेशक ने 2009 में स्थापित इस अस्पताल को बड़ी तेजी से बढ़ाया है. दिसंबर, 2013 में वाशिंगटन स्थित पूंजी प्रबंधन कंपनी कारलाइल ग्रुप के साथ हुए एक सौदे से मेदांता का मूल्य प्रति बेड 2.8 करोड़ रु. पहुंच गया है जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स और फोर्टिस हेल्थकेयर का मूल्य प्रति बेड 1.4 करोड़ रु. ही है.

15/25
कुणाल बहल, 30 वर्ष, उद्यमी
वे भारत के ऑनलाइन रिटेल उद्योग की सबसे नई हस्ती हैं. वे ई-कॉमर्स में देश की तीसरे नंबर की कंपनी स्नैपडील के सह-संस्थापक रहे हैं. 600 फीसदी की दर से वृद्धि हासिल करने वाली इस कंपनी का कारोबार 2 अरब डॉलर का हो चुका है. पडील की बिक्री एक अरब डॉलर से ऊपर जा चुकी है और इस साल उसने रिस्क कैपिटल में करीब एक अरब डॉलर जुटाए हैं.

16/25
पवन मुंजाल, 60 वर्ष, उद्योगपति
2014 में उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी 57,000 करोड़ रु. की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का उत्तराधिकारी बनाया गया. 25 सितंबर से 5 अक्तूबर के बीच उन्होंने रिकॉर्ड 10 लाख दोपहिया वाहन बेचे, और अब 2015 और 2016 में यूरोप और अमेरिका में लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं.

17/25
चेतन भगत, 40 वर्ष, लेखक
वे भारत के पहले सुपरस्टार लेखक हैं, जिन्होंने देसी भाषाओं और अंग्रेजी लेखन के बीच की रुकावटों को तोड़ दिया. उन्होंने भारत के लाखों नौजवानों की निगाह में पढऩे को शान की बात बना दिया. उन्होंने प्रकाशन उद्योग के नियमों को नए सिरे से लिख डाला. उनकी नई किताब हाफ गर्लफ्रेंड बाजार में आने से पहले राष्ट्रीय अखबारों के पूरे पहले पन्ने पर विज्ञापन का खर्च उठा सकी और शुरू में ही उसकी 20 लाख प्रतियां छपीं.

18/25
प्रशांत भूषण, 58 वर्ष, वकील
जब भी कोई जनहित याचिका (पीआइएल) देश को झकझोर देती है तब वही इसके पीछे होते हैं. 2014 में उन्होंने अपनी ताजातरीन याचिका में सीबीआइ प्रमुख पर एजेंसी की जांच का सामना कर रहे असरदार लोगों के साथ नाजायज मुलाकातों का आरोप लगाया और एक बार फिर भारी हलचल मचा दी.

19/25
बाबा रामदेव, 48 वर्ष, योग गुरु
काले धन और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर पिछले साल सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ असंतोष का बिगुल फूंककर भगवाधारी बाबा ने बीजेपी के चुनाव अभियान में अपना महती योगदान दिया था. फूड सप्लीमेंट्स और आयुर्वेदिक दवाओं का उनका साम्राज्य 2,000 करोड रु. का है, जो 5,000 बड़ी फ्रेंचाइजी और 5,000 अतिरिक्त छोटी फ्रेंचाइजी के जरिए काम करता है और देशभर में 500 से ज्यादा उत्पाद बेचता है.

20/25
राजीव चंद्रशेखर, 50 वर्ष, वेंचर कैपिटलिस्ट, सांसद (नए)
अपनी किस्म-किस्म की दिलचस्पियों की वजह से वे कई तरह की चीजों में शामिल रहते हैं. उन्हीं के राष्ट्रव्यापी अभियान की बदौलत सशस्त्र बलों के जवान 2014 के आम चुनाव में अपनी नियुक्ति के स्थान पर मताधिकार का प्रयोग कर सके.

21/25
आदि गोदरेज, 72 वर्ष, उद्योगपति
देश के उद्योग जगत का सबसे जाना-पहचाना चेहरा हैं, विभिन्न औद्योगिक संगठनों और चैंबरों के अध्यक्ष पद पर रहने की वजह से उद्योगों की जरूरतों के दमदार प्रवक्ता. क्योंकि उनके बेटे पिरोजशा गोदरेज की अध्यक्षता में रियल एस्टेट व्यवसाय, गोदरेज प्रोपर्टीज, ग्रुप में तेजी से अपना दायरा बढ़ा रहा है, वर्ष 2013-14 में उसकी कमाई में 20 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई. वर्तमान वित्त वर्ष में आठ नए प्रोजेक्ट आने को तैयार हैं.

22/25
सुब्रह्मण्यम स्वामी, 75 वर्ष, अर्थशास्त्री, वकील और हिंदुत्व
के पैरोकार देश में आला हलकों में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर करने और काले धन के खिलाफ अभियानों ने उन्हें आरएसएस के करीब ला दिया है. वे टीवी और सोशल मीडिया में सबसे बड़े दक्षिणपंथी टिप्पणीकार हैं. उनकी ट्विटर फॉलोइंग 10 लाख के आसपास है. कांग्रेस के खिलाफ तीखे बयानों का प्रणेता कहा जा सकता है.

23/25
दीपिका पादुकोण, 28 वर्ष, फिल्म अभिनेत्री
44 लाख डॉलर (272 करोड़ रु.) कमाई की बदौलत वे कुल सेलिब्रिटी रैंकिंग में 7वें और अमेरिकन एप्रेजल के ब्रांड वैल्यू सर्वेक्षण में महिला कलाकारों में पहले नंबर पर रहीं. मामला चाहे हिट फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का हो या समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म फाइंडिंग फैनी का, यह अभिनेत्री आलोचकों, प्रशंसकों को प्रभावित करती रही हैं.

24/25
आर. के. पचौरी, 74 वर्ष, पर्यावरणविद्
प्रधानमंत्री के जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित और पुनर्गठित सरकारी पैनल में उन्हें बनाए रखा गया है जिससे देश के बहुप्रतिष्ठित पर्यावरणविद के तौर पर उन्हें एक बार फिर मान्यता मिली है. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के अंतरसरकारी पैनल के प्रमुख के तौर पर 2002 से लगातार रहते हुए वे आज पर्यावरण और ऊर्जा से जुड़े मसलों पर सबसे असरदार आवाजों में माने जाते हैं.

25/25
एस. गुरुमूर्ति, 65 वर्ष, आरएसएस विचारक
नरेंद्र मोदी को बीजेपी का मुख्य चुनाव प्रचारक बनाए जाने के मुद्दे पर आरएसएस और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बीच उपजे मतभेद को सुलझाने में उन्होंने ही मध्यस्थ का काम किया. उनके प्रयासों से ही आडवाणी ने अपना इस्तीफा वापस लिया और इस तरह पार्टी के भीतर के संकट को दूर किया.

Advertisement
Advertisement