15 मई 2013: तस्वीरों में इंडिया टुडे | पढ़ें इंडिया टुडे
अपडेटेड 12 मई , 2013

1/25
सरबजीत सिंह को लेकर बर्बर नापाकिस्तान और बेबस हिंदुस्तान
इटली जैसा छोटा देश अपने हत्यारे नौसैनिकों के लिए भारत से ‘फांसी नहीं’ की गारंटी ले लेता है, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपने नागरिकों को बचाने का दम नहीं.

2/25
बहुतेरे हैं सरबजीत, पर सरकार को फिक्र नहीं
भारतीय मछुआरों के हत्यारे अपने दो नौसैनिकों को हाल ही में इटली ने जिस तरह पहले जमानत पर रिहा कराया और फिर अपनी शर्तों पर भारत को सौंपा. क्या ऐसा साहस भारत अपने नागरिकों के मामले में दूसरे देशों के साथ दिखा सकता है? इस सवाल का जवाब लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद में हुई बहस में बेहद सहजता से मिल जाता है.

3/25
सरबजीत सिंह को लेकर बर्बर नापाकिस्तान और बेबस हिंदुस्तान
इटली जैसा छोटा देश अपने हत्यारे नौसैनिकों के लिए भारत से ‘फांसी नहीं’ की गारंटी ले लेता है, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपने नागरिकों को बचाने का दम नहीं.
इटली जैसा छोटा देश अपने हत्यारे नौसैनिकों के लिए भारत से ‘फांसी नहीं’ की गारंटी ले लेता है, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपने नागरिकों को बचाने का दम नहीं.

4/25
यूपीए ने कैसे खोया नया भारत
सवाल यह है कि यूपीए ने प्रक्रिया को पारदर्शी क्यों नहीं बनाया? इसलिए क्योंकि वह अपने साथियों को कमाने का मौका देने के अधिकार को अपने हाथ से ऐसे ही नहीं जाने देना चाहता था और यह मानता था कि डीएमके जैसे साझीदारों को उनकी वफादारी के बदले कमाने का मौका मिलना चाहिए.

5/25
ये हैं बिहार के लूटखोर बाबू लोग
अब भ्रष्ट लोकसेवकों की शामत आई बिहार में. चार की संपत्ति जब्त. लोक सेवा कानून से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मिल रही मदद.

6/25
पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था का कहीं दम न निकल जाए
पाकिस्तान की नई हुकूमत को अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सख्त उपाय करने होंगे. क्या वह करेगी?

7/25
पाकिस्तानी आर्मी को साठ साल बाद आए अक्ल के दांत
पहले जो मुशर्रफ के सेनापति थे, आज कयानी की पलटन में तब्दील हो चुके हैं. पाकिस्तान की नई फौज चालबाज शातिरों की बजाए अराजनैतिक, शांत और ज्यादा डिप्लोमैटिक बन चुकी है.

8/25
छत्तीसगढ़ में नशेड़ी हाथियों का हमला
शराब की गंध से मदमस्त होकर हाथी आबादी की ओर आकर तबाही मचाते हैं.

9/25
मनमोहन सिंह: डॉ. नामबड़े सिंह का अब क्या करेगी कांग्रेस
एक ओर एक के बाद एक घोटालों का भंवरजाल और दूसरी ओर आगे बढ़कर नेतृत्व दे पाने में मनमोहन सिंह की भारी नाकामी. कांग्रेस के सबसे बुरे और बेबस वक्त में वे पार्टी के ऊपर एक सियासी बोझ बनकर रह गए हैं.

10/25

11/25
बड़ी हिरोइन का छोटे उम्र के हीरो के साथ फिल्म का चलन बढ़ा
जब पारस अरोड़ा को उनकी पहली फिल्म ऑफर हुई तब उनकी उम्र थी 17 साल, तिस पर उन्हें अपने बोर्ड के एग्जाम देने थे. पारस ने अपने बोर्ड एग्जाम बाद में देने का फैसला किया. खास बात थी फिल्म की हीरोइन. उनके अपोजिट फिल्म में बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा कंगना रनोट थीं. रज्जो नाम की इस प्रेम कहानी के लिए फिल्म के डायरेक्टर विश्वास पाटील को एक किशोर उम्र के हीरो की तलाश थी जो पारस के साथ पूरी हुई.

12/25
चिट फंड घोटाला: लूट और चीटिंग का सर्वदलीय गठबंधन
सुदीप्त सेन ने पी. चिदंबरम की पत्नी समेत सियासी नेताओं से दोस्ती गांठी, मीडिया समूहों को खरीदा और हजारों निवेशकों को ठगकर.

13/25
भारत में चीता लाने की हो रही है तैयारी
अदालत के इनकार के बावजूद संरक्षणकर्ताओं का भारत में फिर से चीते लाने का इरादा.

14/25
पाकिस्तान चुनाव: आखिरकार आ ही गई वो सुबह
जनता की चुनी हुई एक सरकार की जगह दूसरी सरकार के गठन की परंपरा से वंचित पाकिस्तान के लिए यह चुनाव लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा है.

15/25
शेर और खान की जंग में दांव पर पाकिस्तानी लोकतंत्र
क्या पंजाब का शेर कहे जाने वाले नवाज शरीफ तीसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे या फिर कैप्टन इमरान खान चुनावी सूनामी की लहरों पर सवारी कर पाएंगे? पाकिस्तान के इस ऐतिहासिक चुनाव में कमजोर पड़ चुकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के पास भी फिलहाल मौका मौजूद है. हालांकि जीत की असली तैयारी तो यहां लोकतंत्र कर रहा है.

16/25

17/25
पाकिस्तान में हिंदुओं को सुरक्षा नहीं दे पाती सरकार
पाकिस्तान सरकार अपनी तमाम तोपों और बंदूकों के बावजूद धार्मिक अल्पसंख्यक माने जाने वाले लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है.

18/25
नए उम्मीदवार करते हैं सबसे ज्यादा 'हाथी' की सवारी
चुनाव की जमीन पर खुद को आजमाना चाह रहे नेताओं के लिए बीएसपी बन रही आदर्श जगह.

19/25
राजस्थान में मदेरणा को मोहने की तैयारी
चुनाव से पहले मदेरणा परिवार फिर राजनीति का केंद्र बना. बीजेपी-एनपीपी ने लगाया जोर, कांग्रेस सहमी.

20/25
40 चीनी जवान कैसे कर लेंगे कब्जा: आरपीएन सिंह
हमारी जमीन पर हमें कोई नहीं धमका सकता. हम राजनयिक तरीके से आगे बढ़ेंगे और सफल होंगे. गृह राज्यमंत्री आर.पी.एन. सिंह ने आजतक चैनल के सीधी बात कार्यक्रम में हेडलाइंस टुडे के मैनेजिंग एडिटर राहुल कंवल से बातचीत की. पेश हैं, बातचीत के प्रमुख अंश.

21/25
बीजेपी के सोशल इंजीनियर बने संजय पासवान
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब तक इसी हुनर में माहिर थी कि जिन राष्ट्रीय नेताओं के दिवंगत होने के बाद उन्हें उनकी पार्टी या विचारधारा न पूछ रही हो, उन्हें चुपके से अपने पाले में दिखा दो. बीजेपी के मामले में सरदार पटेल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मामले में सरदार भगत सिंह इसकी सबसे बड़ी मिसाल हैं.

22/25
सेक्स की लत: हर हद से गुजरता नशा सेक्स का
सेक्स की लत के रूप में उभर रही नई बीमारी को लेकर भारत सजग हो रहा है और इसके इलाज की राहें तलाश रहा है.

23/25
चाय: भारतीयों की संस्कृति से जुड़ा है यह काला पानी
चाय पीते वक्त आपको शायद यह एहसास कभी नहीं हुआ होगा कि आपका पसंदीदा यह पेय ढेर सारे रोगों से लड़कर आपकी सेहत की रक्षा कर रहा है. भारत के टी-बोर्ड के मुताबिक चाय कई रोगों से आपकी रक्षा करने में कारगर है.

24/25
क्या खत्म हो जाएंगे छत्तीसगढ़ के आदिवासी?
इस धरती के सबसे पुराने वासियों के लिए यह संकट काल है. सरकार और नक्सलियों की लड़ाई में आदिवासियों की हार को टालने की कोई सूरत नजर नहीं आती. स्वास्थ्य सेवाओं के गायब होने से हालात और बिगड़े.

25/25
उत्तर प्रदेश में परीक्षाएं पास कराते सॉल्वर गैग
डॉक्टर और इंजीनियर से लेकर प्रतिष्ठित अफसर तक दूसरों के लिए परीक्षाएं देते पकड़े गए. सॉल्वर गैंग का जोर बढ़ा.

Advertisement
Advertisement