तमिलनाडु में अप्रैल 2021 में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ई.के. पलानीस्वामी अपनी पार्टी एआइएडीएमके की लगातार तीसरी चुनावी जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
राज्य के 65,000 पोलिंग बूथों पर युवा और महिला शाखा के स्वयंसेवकों की सूची बन रही है.
महामारी के दौर में पारंपरिक चुनाव अभियान मुमकिन न होने से इन जमीनी कार्यकर्ताओं का काम अपने आइटी विंग की मदद से वोटरों से सीधे संपर्क कर उन्हें लुभाना होगा.
पार्टी की उम्मीद सही वक्त पर अभियान शुरू करने की है.

