scorecardresearch

समाचार सारः खामोश बगावत जारी है

कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में रायबरेली की असंतुष्ट विधायक अदिति सिंह से निपटने को लेकर अनिश्चितता में है. प्रवासियों के लिए पार्टी की ओर से भेजी बसों की हालत की उन्होंने आलोचना की थी

असंतुष्ट विधायक अदिति सिंह
असंतुष्ट विधायक अदिति सिंह
अपडेटेड 31 अगस्त , 2020

कांग्रेस के मौजूदा संकट और राजस्थान में उठापटक का संकेत यह भी है कि पार्टी बागियों को अनुशासित करने में ढीली है.

पंजाब में पार्टी के दो बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की सरकार की खुलेआम आलोचना की. उन्होंने जहरीली शराब त्रासदी की सीबीआइ जांच की मांग करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भी दिया और पार्टी खामोश रही.

उत्तर प्रदेश में पार्टी रायबरेली की असंतुष्ट विधायक अदिति सिंह से निपटने को लेकर अनिश्चितता में है. प्रवासियों के लिए पार्टी की ओर से भेजी बसों की हालत की उन्होंने आलोचना की थी.

फिर उन्हें मई में महिला विंग के महासचिव पद से निलंबित कर दिया गया था. 10 अगस्त को उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र में कुछ तोड़-फोड़ रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सहायता मांगी, जिन्हें वे अपना राजनैतिक गुरु कहती हैं. उनके पास जरूर कोई प्लान बी है.

 

Advertisement
Advertisement