scorecardresearch

गरीबों को खाना बांटने आगे आई लीजा लाइफस्टाइल

लॉकडाउन के इस कठिन समय में, लोग और कई कंपनियां वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक सच्चे योद्धा की तरह देश के साथ खड़े दिख रही हैं

फोटोः इंडिया टुडे
फोटोः इंडिया टुडे
अपडेटेड 27 अप्रैल , 2020

लॉकडाउन का सबसे बुरा असर गरीब लोगों पर पड़ रहा है, पर समाज का एक सहयोगपूर्ण रवैया वाला चेहरा भी सामने आया है. समाज में हाशिए पर रहने वाले दिहाड़ी मजदूरों, बेघर लोगों, भिखारियों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले, कई कम-आय वाले समूहों के अलावा अकेले रहने वाले बुजुर्गों को न केवल कोरोना वायरस से बचाने का काम है बल्कि उन्हें पर्याप्त भोजन भी मुहैया कराना भी बड़ी चुनौती है.

इस चुनौती से निपटने के लिए मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी जैसे कोरोना योद्धाओं को भी पीपीई किट, मास्क जैसे मेडिकल सामाग्री की लगातार आपूर्ति करना भी चुनौती है. देश में पहले से ही फेस मास्क, पीपीई किट, टेस्टिंग किट और अन्य चिकित्सा सामानों की कमी है.

इस कठिन समय में, लोग और कई कंपनियां वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक सच्चे योद्धा की तरह अपने सरकार के साथ खड़ी है. पूरी दुनिया भारत के लॉकडाउन और रोकथाम के प्रयासों की सराहना कर रही है.

ऐसी ही एक कंपनी है हरियाणा में रिफोर्स और सोलफिट ब्रांड नाम से खेलों के परिधान, फिटनेस कपड़े और फुटवियर बनाने वाली तीन साल पुरानी कंपनी लीज़ा लाइफस्टाइल. संकट की घड़ी में यह कंपनी राहत कार्य के लिए आगे आकर पिछले करीबन महीने भर से रोजाना गुड़गांव की झुग्गी-झोपड़ियों में, मजदूरों, पुलिसकर्मियों, अस्पताल और सफाई कर्मचारियों को 1500 खाने के पैकेट बांटने का काम कर रही हैं. 50 कामगारों को हर हफ्ते सूखा राशन देने का भी काम कर रही है.

खाने और अनाज की मदद के अलावा लीज़ा लाइफस्टाइल ने हरियाणा और दिल्ली पुलिस को पीपीई किट, मास्क और फेस शील्ड देने का भी काम किया है. हरियाणा के पुलिसकर्मियों को और पीपीई किट मुहैया कराने की व्यवस्था कर रही है. लीज़ा लाइफस्टाइल अपने सहयोगी साझेदारों के जरिए अन्य राज्य सरकारों की भी मदद कर रही है.

कंपनी के निदेशक देवेंद्र गुप्ता कहते हैं, “हम अपने देश के बारे में सोचते हैं और मानवता के खिलाफ आने वाले मुद्दों से लड़ने के प्रति गंभीर है. हमारी दृष्टि में देश पहले है और हम बिना किसी लाभ के राष्ट्रीय हित में ऐसा कर रहे हैं. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम इस चुनौती से पार पायेंगे. हम अपनी क्षमता के अनुसार पूरी कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि ये सिर्फ लॉकडाउन के खत्म होने तक ही नहीं बल्कि इसके बाद भी जारी रहेगा जब तक कि सब की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाए.“

अपने प्रयासो में, लीज़ा लाइफस्टाइल सरकार और इस क्षेत्र में काम करने वाले अन्य संगठनों के साथ खड़ी है. खाना बनाते समय साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का यथासंभव ध्यान रखा जा रहा है.

गुड़गांव की पुलिस उपायुक्त निकिता गहलोत ने निदेशक गुप्ता के प्रयासों की सराहना की. एक आधिकारिक पत्र में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत दिए गए मेडिकल किट-पीपीई किट के लिए आभार भी जताया.

***

Advertisement
Advertisement