scorecardresearch

समाचार सारः पैंतरे पर पैंतरा

लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान ने 4 सितंबर को एक अखबार में पूरे पेज का विज्ञापन छपवाया जिसमें उसके नेता की हैसियत को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया

लोक जनशक्ति पार्टी नेता चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी नेता चिराग पासवान
अपडेटेड 17 सितंबर , 2020

अमिताभ श्रीवास्तव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और महादलित नेता जीतन राम मांझी के एनडीए में शामिल होने के एक दिन बाद 4 सितंबर को चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने एक अखबार में पूरे पेज का विज्ञापन छपवाया जिसमें उसके नेता की हैसियत को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था.

इसके बाद मांझी की पार्टी ने पटना में पोस्टर लगवा दिए जिसमें नीतीश कुमार के नारे 'फर्स्ट बिहार' को प्रमुखता दी गई थी.

यह चिराग का चुनाव नारा 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के जवाब में था.

मांझी के पोस्टरों में एनडीए के नेताओं की तस्वीरें थीं लेकिन उसमें चिराग की तस्वीर नदारद थी.

Advertisement
Advertisement