नागरिकता (संशोधन) अधिनियम-राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (सीएए-एनआरसी) के विरोध में देशभर में छात्र सुर्खियों में रहे हैं. वे इसके प्रति भी सजग रहे कि आंदोलन पर कोई राजनैतिक नेता न हावी हो जाए. 20 दिसंबर को जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देश की राजधानी में इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन के लिए जुटे छात्रों और युवाओं की भीड़ के बीच पहुंचीं तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हें शामिल नहीं किया. सेल्फी लेने के कुछ शौकीनों की मेहरबानी से वे थोड़ी देर तक तो वहां रुक सकीं, लेकिन अंतत: वहां रुकने की कोशिश छोड़कर उन्हें लौटना.
***

