scorecardresearch

समाचार सार: ट्विटर की चुभन

भाजपा की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने जब 2 दिसंबर को कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया की ही तरह ट्विटर हैंडल से अपनी पार्टी का नाम हटा दिया तो अटकलें लगने लगीं कि पंकजा शिवसेना में जा रही हैं

मंदार देवधर
मंदार देवधर
अपडेटेड 9 दिसंबर , 2019

भाजपा की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने जब 2 दिसंबर को कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया की ही तरह ट्विटर हैंडल से अपनी पार्टी का नाम हटा दिया तो अटकलें लगने लगीं कि पंकजा शिवसेना में जा रही हैं.

वैसे प्रमुख पार्टी नेता ट्विटर हैंडल में पार्टी का उल्लेख कम ही करते हैं. पूर्व सीएम देवेंद्र फडऩवीस भी इसका उपयोग नहीं करते.

हां, एकनाथ खडसे और विनोद तावड़े जरूर करते हैं, जिन्हें पार्टी ने टिकट ही नहीं दिया था.

Advertisement
Advertisement