scorecardresearch

दिखने लगा राफेल के झटकों असर

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस के साथ सितंबर में होने वाली बातचीत अब अक्तूबर में हो सकती है.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
अपडेटेड 1 अक्टूबर , 2018

केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण फ्रांस के साथ 59,000 करोड़ रु. के राफेल सौदे में भाई-भतीजावाद को लेकर कांग्रेस के आरोपों के खिलाफ जवाब देने के लिए सरकार की ओर से उतारी गई टीम का हिस्सा हैं. वे उस समय दो दिन के सरकारी दौरे पर मिस्र में थीं, जब फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वाज ओलांद का विवादास्पद इंटरव्यू सामने आया था.

साफ है कि अब वे अपना अगला विदेशी दौरा करने की जल्दी में नहीं हैं, जो पेरिस में फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस के साथ रणनीतिक वार्ता के लिए होने वाला था. रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, सितंबर में होने वाली यह बातचीत अब अक्तूबर में हो सकती है, क्योंकि परस्पर सुविधा के अनुसार तारीखें अभी तय की जा रही हैं. राफेल की कलाबाजी का असर अभी से महसूस किया जाने लगा है.

***

Advertisement
Advertisement