जनवरी की 1 तारीख को तीन तलाक की योद्धा इशरत जहां जैसे ही भाजपा में शामिल हुईं, पार्टी ने उन्हें ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ तैनात कर दिया. उलूबेरिया लोकसभा सीट और नोवापाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में इशरत और वकील नाजिया इलाही प्रचार के लिए नियुक्त हुईं. मुस्लिम मर्दों की नाराजगी से बचने के लिए ममता बनर्जी इस मुद्दे पर चुप रहीं तो ब्राह्मण सभा कर सवर्णों को साधने का काम किया.
विनम्र प्रार्थना
एच.डी. देवेगौड़ा ने एक बार स्वयं को विनम्र किसान कहा था. विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री कापरिवार जनता दल (एस) के बेहतर प्रदर्शन के लिए चिकमंगलूर जिले के श्रीनागेरी मठ में बारह दिवसीय अति रूद्र महायज्ञ का आयोजन करने वाला है. खबरों की मानें तो यह विनम्र प्रार्थना दो करोड़ रु. की लागत से होगी.

