अगर एक कांग्रेसी नेता संघ सरीखे नाम सुझाए तो इसे क्या कहेंगे? सूरजकुंड में 9 नवंबर को कांग्रेस की 'संवाद बैठक’ हुई.
10 नवंबर को उसने जनवरी में 'चिंतन शिविर’ आयोजित करने की घोषणा कर डाली. ये दोनों ही नाम कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने सुझाए थे और ये आरएसएस से बहुत ज्यादा प्रेरित नजर आते हैं. क्या द्विवेदी को भरोसा है कि वे सही संगठन में ही हैं?

