जब 5 सितंबर को कुपोषण के खिलाफ नागरिक गठबंधन नामक सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश में कुपोषण से निबटने के मुद्दे पर लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की तो उन्होंने अपने नए घर में सदस्यों को लंच की पेशकश की थी.
दो महीने बाद उन्होंने राज्य पोषण मिशन की घोषणा करने का फैसला किया है. इस तत्परता की वजह? उनकी पत्नी और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव भी सुप्रिया सुले, मधु गौड़ यक्षी और जय पांडा के साथ इस समूह का हिस्सा हैं.

