scorecardresearch

मंत्रियों को लेकर कुर्सी की दौड़ शुरू

एक और फेरबदल की अफवाहें फिर से फिजा में हैं. सोनिया गांधी के विदेश दौरे से लौट आने के बाद, मध्य सितंबर से लेकर सितंबर के आखिर में यह बदलाव हो सकता है.

अपडेटेड 16 सितंबर , 2012

एक और फेरबदल की अफवाहें फिर से फिजा में हैं. सोनिया गांधी के विदेश दौरे से लौट आने के बाद, मध्य सितंबर से लेकर सितंबर के आखिर में यह बदलाव हो सकता है.

महाराष्ट्र और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को केंद्र में लाया जा सकता है. एनसीपी की तुनकमिजाजी से परेशान पृथ्वीराज चव्हाण राजधानी वापसी के लिए जोड़-तोड़ कर रहे हैं, वहीं अशोक गहलोत कोई खास उत्सुक नहीं हैं. फिर भी उनके स्थान पर सी.पी. जोशी या राहुल गांधी के पसंदीदा जितेंद्र सिंह को लाया जा सकता है.

कांग्रेस के विपरीत, जिसे अभी अपना मन बनाना है, एनसीपी ने अगाथा संगमा को हटाने का मन बना लिया है जो अपने पिता पी.ए. संगमा के सौजन्य से वंशवादी कोटे के तहत आई थीं. उनकी जगह सर्व-सुलभ तारिक अनवर को मिल सकती है.

Advertisement
Advertisement