बाल ठाकरे के मुंबई स्थित घर पर एक 2 सितंबर को अनोखी मेहमान आ पहुंचीं. यह युवा स्नातक वरिष्ठ अधिवक्ता उदय यू. ललित के साथ काम करने वाली तथा बीजेपी नेता सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी कौशल थीं जो अपनी मां के साथ शिवसेना प्रमुख के निवास पर गई थीं.
कौशल 1990 के दशक के अंत में शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित दो लेखों के लिए ठाकरे पर चल रहे मानहानि के मामले की पैरवी सुप्रीम कोर्ट में कर रही हैं. बैठक में ठाकरे ने शायद मामले की बारीकी समझाई.

