scorecardresearch

सोनिया के लिए सभी यादवों को मनाना मुश्किल

सोनिया गांधी का जादू सभी यादवों पर नहीं चलता. पिछले सप्ताह संसद में वे मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव दोनों के पास गईं, जिसके बाद एक ने तो उनके निर्वाचन क्षेत्र में चौबीसों घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश जारी कर दिया, वहीं दूसरे ने बीजेपी पर जबरदस्त हमले करने शुरू कर दिए.

अपडेटेड 16 सितंबर , 2012

कोयला घोटाले पर संसद की कार्यवाही को बाधित करने की बजाए बहस चलाने की गैर-बीजेपी विपक्ष की मांग की तारीफ करते हुए वे शरद यादव के पास भी गईं. लेकिन शरद यादव का दिल नहीं पिघला.
इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ''सोनिया आपकी तारीफ करें आप खुश हो सकते हैं, मगर मैं नहीं. मेरी पूरी राजनीति ही कांग्रेस के विरोध पर आधारित है. मैं उनकी तारीफ का मुंह क्यों देखूं? '' गलती की आपसे पूछकर साहब.

Advertisement
Advertisement