पाकिस्तान नीतीश कुमार से सीखने के लिए तैयार है. यदि बिहार राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की मानें तो पाकिस्तानी सीनेट के नेता और पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पीपुल्स पार्टी के महासचिव जहांगीर बद्र की इच्छा है कि नीतीश पाकिस्तान का दौरा करें और बिहार के असाधारण बदलाव की बारीकियों को समझने में देश की मदद करें.
बद्र ने 25 अगस्त को पटना आए एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री की तारीफों के पुल बांध डाले. इससे अभिभूत विभाग ने फौरन 2,348 शब्दों की प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें बद्र के भाषण के अंशों को रेखांकित किया गया था.
आखिरी खबर मिलने तक नीतीश ने न्योता कबूल कर लिया है और साल के अंत तक उनके पाकिस्तान जाने की संभावना है.

