पहली बार गांधी परिवार में कुछ विभाजन दिख रहा है. यह अमेठी और रायबरेली के प्रबंधन के प्रभारी गांधी परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा को लेकर है, जिन्हें पिछले दिनों टीम राहुल ने दरकिनार कर दिया था.
पिछले कुछ दिनों से अपनी मां के निर्वाचन क्षेत्र की देख-रेख कर रहीं प्रियंका गांधी ने शर्मा को दोबारा नियुक्त करते हुए उन्हें रायबरेली का जिम्मा सौंप दिया है.
भाई राहुल और उनकी लैपटॉप पलटन के विपरीत प्रियंका को व्यक्तिगत संपर्क पर आधारित पुराने ढंग की राजनीति के महत्व का एहसास है. शायद राहुल भी उनके नक्शे-कदम पर चल सकेंगे.

