scorecardresearch

पूंजी बनाना इनसे सीखें

पीरामल फाइनेंस का ही विस्तार है. उसका मकसद है कि ग्रामीण भारत के अछूते और अभाव वाले बाजारों के माकूल नए तरह के वित्तीय उत्पाद तैयार किए जाएं.

अजय पीरामल
अजय पीरामल
अपडेटेड 30 मई , 2023

ऊंचे और असरदार : रसूखदार

15. अजय पीरामल, 67 वर्ष 
चेयरमैन, पीरामल समूह

क्योंकि वे देश में बड़े कारोबारी अवसरों को लगातार भुनाते आ रहे हैं. अगस्त 2022 में समूह की अग्रणी कंपनी पीरामल एंटरप्राइजेज से उन्होंने फार्मा उद्योग को अलग किया और अपने कॉर्पोरेट तंत्र को सरल बनाया. दो अलग-अलग कंपनियां बनाई गईं. एक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी पीरामल एंटरप्राजेज और दूसरी, पीरामल फार्मा. दूसरी कंपनी अक्तूबर, 2022 में बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध हुई

क्योंकि सितंबर 2021 में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी डीएचएफएल का अधिग्रहण पूरा कर चुकी पीरामल फाइनेंस ने दिसंबर 2022 में बेंगलूरू में अत्याधुनिक पीरामल इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया, जो पीरामल फाइनेंस का ही विस्तार है. उसका मकसद है कि ग्रामीण भारत के अछूते और अभाव वाले बाजारों के माकूल नए तरह के वित्तीय उत्पाद तैयार किए जाएं

उपाधियां और खिताब यूके-इंडिया सीईओ फोरम के सह-अध्यक्ष के नाते ब्रिटेन और भारत के व्यापार संबंधों में उनकी सेवाओं के लिए दिवंगत महारानी एलिजाबेथ ने उन्हें ओबीई (कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर) की उपाधि से नवाजा था

कला रसिक फरवरी 2022 में पीरामल म्युजियम ऑफ आर्ट की प्रदर्शनी में प्रतिष्ठित कलाकार सैयद हैदर रजा की सौवीं वर्षगांठ मनाई गई. इस मौके पर भारतीय डाक विभाग ने पीरामल म्युजियम ऑफ आर्ट के साथ मिलकर रजा पर एक कवर निकाला

क्योंकि 27 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में मौजूदगी वाले पीरामल फाउंडेशन ने जुलाई 2022 में सेवा के 15 साल पूरे किए. उसका फोकस देश में वंचित तबकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र का माहौल तैयार करने पर रहा है. उसका दावा है कि उसके काम से 11.3 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचा है.

Advertisement
Advertisement