scorecardresearch

बंदा ऊंची उड़ान का

अस्सी के दशक के मध्य में नौजवान और जोशीले भाटिया ने यह अंदाजा लगा लिया कि देश में डिजिटल खिड़की खुलेगी.

राहुल भाटिया
राहुल भाटिया
अपडेटेड 30 मई , 2023

ऊंचे और असरदार : रसूखदार

17 राहुल भाटिया, 67 वर्ष 
सीईओ, इंटरग्लोब इंटरप्राइजेज

क्योंकि इंडिगो घरेलू हवाई यात्रा के क्षेत्र में अगुआ प्लेयर बनी हुई है. इस साल मार्च में 73 लाख यात्रियों के साथ इस किफायती एयरलाइन की कुल यात्रा करने वालों में अकेले की हिस्सेदारी 56.8 फीसद थी.

इंडिगो एयरलाइंस के जहाज रोज 103 ठिकानों के लिए करीब 1,700 उड़ानें भरते हैं.  इनमें 26 विदेशी शहरों के ठिकाने शामिल हैं. इस किफायती हवाई सेवा के बेड़े में 300 विमान हैं. इस कंपनी ने यह अहम मुकाम जनवरी 2023 में हासिल किया

क्योंकि गो फर्स्ट एयरलाइंस का दिवाला निकल जाने और देश में हर तिमाही में पहले के मुकाबले करीब 20-22 फीसद यात्रियों में हो रहे इजाफे का सबसे ज्यादा फायदा शर्तिया तौर पर इंडिगो को होने वाला है

क्योंकि इंडिगो की जल्दी ही करीब 20 चौड़ी बॉडी वाले विमान लेने की तैयारी है, जिससे एयरइंडिया और विस्तारा की तरह मध्यम दूरी के गंतव्य तक अपना अच्छे से विस्तार कर सकेगी. इंडिगो 500 नए विमान खरीदने के लिए भी एयरबस और बोइंग से संपर्क में है

डिजिटल धोखा अस्सी के दशक के मध्य में नौजवान और जोशीले भाटिया ने यह अंदाजा लगा लिया कि देश में डिजिटल खिड़की खुलेगी. इसी उम्मीद में उन्होंने कनाडा की नॉर्दर्न टेलीकॉम (नॉरटेल) से डिजिटल टेलीकॉम एक्सचेंज बनाने का करार कर डाला लेकिन बाद में सरकार की सी-डॉट के आगे अपने को खड़ा कर पाने में नाकाम रहे

क्योंकि हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक, इंडिगो के सह-संस्थापक राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल दुनिया में सबसे धनी 'विमानन क्षेत्र के अरबपति’ हैं. उनकी व्यक्तिगत कुल संप‌‌त्ति 3 अरब डॉलर यानी यही कोई 24,900 करोड़ रु. है.

Advertisement
Advertisement