ऊंचे और असरदार : रसूखदार
21 शाहरुख खान, 57 वर्ष
क्योंकि बॉलीवुड अभिनेता चार साल के अंतराल के बाद बॉलीवुड का बादशाह धमाके के साथ लौट आया. उनकी फिल्म पठान ने न केवल लड़खड़ा रहे बॉलीवुड फिल्म उद्योग में नई जान फूंक दी बल्कि भारत की सबसे ज्यादा पैसा (543 करोड़ रुपए) बटोरने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई
क्योंकि शाहरुख फिल्म मार्केटिंग और प्रचार-प्रसार के नियम बदल रहे हैं. रिलीज से पहले के आयोजनों में शामिल होने और मीडिया के साथ बातचीत करने के बजाए उन्होंने ट्विटर पर #आस्कएसआरके नाम से बेबाक सत्रों के जरिए प्रशंसकों से सीधे जुड़ना चुना. मुमकिन है भविष्य में भी फिल्मों के लिए वे यही फॉर्मूला दोहराएं
अचंभा एसआरके के दस्तखत वाली 2 लाख रुपए की एक लेदर जैकेट बेटे आर्यन खान के लग्जरी ब्रांड डीयावोल एक्स की तरफ से रखे गए कलेक्शन का हिस्सा थी. यह ऑनलाइन लॉन्च के दिन ही बिक गई
क्योंकि वे दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं. वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 6,295 करोड़ रुपए (77 करोड़ डॉलर) की शुद्ध संपत्ति के साथ वे दुनिया में चौथे पायदान पर हैं और उनके कारोबारी साम्राज्य में क्रिकेट फ्रेंचाइजी (कोलकाता नाइट राइडर्स) भी शामिल है
क्योंकि अपने होम प्रोडक्शन में बन रही अगली फिल्म जवान के जरिए खान दक्षिण में पैठ बनाने की उम्मीद कर रहे हैं. वे लोकप्रिय तमिल निर्देशक एटली के साथ काम कर रहे हैं. साथी कलाकारों में नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं.

