ऊंचे और असरदार : रसूखदार
4.सज्जन जिंदल, 63 वर्ष
चेयरमैन, जेएसडब्ल्यू ग्रुप
क्योंकि विस्तारित जे.एस.डब्ल्यू ग्रुप अपनी कुल कमाई 22 अरब डॉलर (1.8 लाख करोड़ रु.) के साथ अपनी मूल पहचान स्टील से अलग अर्थव्यवस्था के कई अहम क्षेत्रों ऊर्जा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट, पेंट, वेंचर कैप और स्पोर्ट्स में पांव जमा रहा है. चालीस हजार कर्मचारियों के बल-बूते यह मुमकिन है
क्योंकि वित्त वर्ष 2023 में जे.एस.डब्ल्यू स्टील ने 24.2 मीट्रिक टन कच्चे स्टील का रिकॉर्ड उत्पादन किया. स्टील विक्रय में भी 22.39 मीट्रिक टन की बेहद वजनदार बढ़ोतरी के साथ 100 से ज्यादा देशों में ग्रुप ने स्टील निर्यात किया. कंपनी को 4,139 करोड़ रु. के टैक्स भुगतान के बाद अंतिम जानकारी मिलने तक 1.65 लाख करोड़ रु. का शुद्ध मुनाफा हुआ है
फिटनेस दीवाने चुस्त-दुरुस्त रहने के शौकीन, छरहरे और एथलीट जैसी काया के धनी जिंदल बिला नागा जिम जाते हैं और अक्सर बैडमिंटन कोर्ट पर पसीना बहाते हैं
क्योंकि साल 2012 में लॉन्च हुआ जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स भारतीय खेल प्रतिभाओं के लिए बेहद मददगार साबित हुआ है. इसका नाम बेंगलूरू एफसी, दिल्ली कैपिटल्स और हरियाणा स्टीलर्स जैसी चैंपियन टीमों के साथ तो जुड़ा ही हुआ है, साथ ही अपने खेल से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक भी जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स से जुड़े हैं.
2022 में स्पोर्ट्स स्पॉन्सरशिप कंसल्टिंग के क्षेत्र में उतरते ही जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स को 250 करोड़ रु. के करार हासिल हो गए.

